Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: बक्सर में फिर सक्रिय हुआ एंटी रोमियो स्क्वॉयड, स्कूल-कॉलेजों के पास मंडराते मनचलों पर एक्शन; मचा हड़कंप

    By Ranjit Kumar PandeyEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 06:14 PM (IST)

    Bihar Crime News बक्सर में इन दिनों एंटी रोमियो स्क्वॉयड सक्रिय है। जो अलग अलग स्थानों पर रहकर शोहदों पर नजर बनाए हुए है। शहर से लेकर गांव तक यह अभिया ...और पढ़ें

    डुमरांव मे शिक्षण संस्थानों के आसपास बाइक के साथ पकड़े गए युवाओं को चेतावनी देते पुलिस अधिकारी। जागरण
    डुमरांव मे शिक्षण संस्थानों के आसपास बाइक के साथ पकड़े गए युवाओं को चेतावनी देते पुलिस अधिकारी। जागरण

    HighLights

    1. बिहार के बक्सर में एंटी रोमियो अभियान से मचा हड़कंप।
    2. पुलिस ने अभियान चलाकर स्कूल-कॉलेज के पास घूम रहे युवकों को चेताया।
    3. पुलिस के इस कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में हो रही चर्चा।

    संवाद सहयोगी, डुमरांव (बक्सर): स्कूल और कॉलेजों के पास अनावश्यक विचरण कर रहे मनचले युवकों की अब खैर नहीं है। दिनोंदिन बढ़ रही इस समस्या को देखते हुए बक्सर की डुमरांव पुलिस अब नए तेवर में आ गई है।

    इन मनचलों पर लगाम लगाने के लिए बक्सर की डुमराव पुलिस ने एंटी रोमियो स्क्वॉयड को एक बार फिर सक्रिय कर दिया है।

    डुमरांव पुलिस ने इसी परिप्रेक्ष्य में शहर के स्कूलों और विभिन्न स्थानों पर एंटी रोमियो अभियान चलाते हुए मनचलों को कड़ी चेतावनी दी है।

    छात्राओं को सुरक्षा देने के लिए शुरू हुआ अभियान

    डुमरी पुलिस प्रशासन के द्वारा कुछ साल पहले एंटी रोमियो अभियान चलाया गया था, लेकिन बाद में यह अभियान सुस्त पड़ गया था।

    हालांकि स्कूल, कॉलेज और विभिन्न कोचिंग संस्थानों में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए आने वाली छात्राओं के साथ बढ़ती समस्याओं को देखते हुए एंटी रोमियो अभियान चलाने की प्रक्रिया शुरू हुई है।

    पुलिस ने छात्राओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

    शुक्रवार को डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में नये थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार ने पुलिस बलों के सहयोग से शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थान और सार्वजनिक जगहों के आसपास एंटी रोमियो अभियान चलाते हुए न सिर्फ छात्राओं और युवतियों को सुरक्षा का भरोसा दिया गया, बल्कि बेखौफ होकर आने जाने का विश्वास दिलाया गया।

    शोहदों की जमकर लगी क्लास 

    इस दौरान, शिक्षण संस्थानों के आसपास अनावश्यक खड़े युवकों की जमकर क्लास लगी। इस दौरान लगभग दर्जन पर बाइक जब्त किया गया और जुर्माना व वसूलने के साथ ही बेवजह घूमने वाले युवाओं को कड़ी चेतावनी दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मनचलों में हड़कंप मचा रहा।

    BJP MLA की लिपस्टिक-बॉब कट विवाद पर लालू के करीबी नेता को खरी-खरी, RJD सुप्रीमो की बेटी की कर चुकी हैं तारीफ

    'लिपस्टिक-बॉब कट' बयान पर मचा बवाल, लालू के करीबी RJD नेता महिला आरक्षण पर बोले- वो हक मार लेंगी...