विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Teachers: बक्सर में 512 हेडमास्टरों पर गिरी गाज, शिक्षा विभाग ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

Published: Sun, 09 Feb 2025 07:29 PM (IST)

बक्सर जिले में सरकारी विद्यालयों में आपार आईडी निर्माण की प्रक्रिया बेहद धीमी है। राज्य स्तरीय औसत प्रतिशत से भी ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. कहा- 48 घंटे के अंदर दें जवाब अन्यथा प्रारंभ कर दी जाएगी विभागीय कार्यवाही
  2. बक्सर में 14 फरवरी तक सभी बच्चों की अपार आइडी बनाने का दिया निर्देश

जागरण संवाददाता, बक्सर। अपार आइडी के निर्माण में बक्सर एक बार फिर 33वें स्थान पर पहुंच गया है। ऐसे में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान शारिक अशरफ ने 512 प्रधानाध्यापक एवं जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।

उन्होंने पूछा है कि क्यों नहीं उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की जाए। यही नहीं, उन्होंने 14 फरवरी तक सभी अध्ययनरत विद्यार्थियों की अपार आइडी बनाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

इस बाबत प्राथमिक, मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक को जारी पत्र में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा है कि विद्यालय में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं का ससमय अपार आइडी बनाने का निर्देश दिया गया था।

उन्होंने कहा है कि भारत सरकार ने वन नेशन, वन स्टूडेंट आइडी योजना के तहत विद्यालय में पहली कक्षा से 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं की अपार आइडी को अनिवार्य कर दिया है।

पिछले छह फरवरी को राज्य कार्यालय द्वारा जब इसकी समीक्षा की गई तो पाया गया कि जिले के 512 सरकारी विद्यालयों अपार आइडी जनरेट करने का प्रतिशत न्यून अथवा स्टेट एवरेज (56.6 प्रतिशत) से भी कम है।

डीपीओ ने कहा है कि यह कृत्य कार्य के प्रति घोर लापरवाही, विभागीय एवं वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना तथा बच्चों को सरकारी लाभ से वंचित रखने की मानसिकता का द्योतक है।

ऐसे में उन्होंने सभी 512 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक से 48 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। अन्यथा की स्थिति में विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने की चेतावनी दी है।

साथ ही निर्देश दिया है कि 14 फरवरी तक सभी प्रधानाध्यापक सभी अध्ययनरत बच्चों की अपार आइडी बनवाना सुनिश्चित करें।

इसी तरह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को प्रेषित पत्र में डीपीओ ने तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। अन्यथा की स्थिति में उन्हें भी विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने की चेतावनी दी है।

साथ ही, 14 फरवरी तक लापरवाही बरतने वाले सभी संबंधित 512 विद्यालयों में अध्ययनरत सभी बच्चों की अपार आइडी बनवाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

किस प्रखंड के कितने विद्यालयों से किया गया है स्पष्टीकरण

  • ब्रह्मपुर - 73
  • बक्सर - 51
  • चक्की - 09
  • चौगाईं - 04
  • चौसा - 27
  • डुमरांव - 27
  • इटाढ़ी - 65
  • केसठ - 09
  • नावानगर - 66
  • राजपुर - 98
  • सिमरी - 83

जिले के कुल 512 सरकारी विद्यालयों में अपार आइडी के निर्माण की गति काफी धीमी है। यहां अपार आइडी निर्माण का प्रतिशत राज्य स्तरीय औसत प्रतिशत से भी कम है। ऐसे में सभी विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके लिए संबंधित प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।-मो.शारिक अशरफ, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्राथमिक शिक्षा एवं सर्वशिक्षा अभियान, बक्सर।

यह भी पढ़ें-

आरा में 4 हजार से अधिक शिक्षकों पर एक्शन, एक गलती के कारण रोका गया वेतन; मचा हड़कंप

बांका में DEO की कार्रवाई से मचा हड़ंकप, 50 से ज्यादा शिक्षा अधिकारी सहित स्कूल प्रधान का वेतन बंद; सामने आई ये वजह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।