Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जमीन से टाइल्स का टुकड़ा उठाया और फिर... केंद्रीय जेल में बंद कैदी ने क्यों की गला रेतने की कोशिश?

    By Ashok Kumar SinghEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 11:43 AM (GMT+05:30)

    Bihar News एक कैदी ने शुक्रवार की दोपहर टाइल्स के टुकड़े से अपना गला रेत लिया। कैदी को जख्मी हालत कैदी को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया ...और पढ़ें

    जमीन से टाइल्स का टुकड़ा उठाया और फिर... केंद्रीय जेल में बंद कैदी ने क्यों की गला रेतने की कोशिश?
    जमीन से टाइल्स का टुकड़ा उठाया और फिर... केंद्रीय जेल में बंद कैदी ने क्यों की गला रेतने की कोशिश?

    HighLights

    1. केंद्रीय कारा में बंद एक कैदी ने शुक्रवार की दोपहर अपना गला रेत लिया
    2. शुक्रवार की दोपहर मां और प्रेमिका से मिलने के बाद दिया घटना को अंजाम

    जागरण संवाददाता, बक्सर : केंद्रीय कारा में बंद एक कैदी ने शुक्रवार की दोपहर अपना गला रेत लिया। गंभीर स्थिति में जख्मी कैदी को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    सदर अस्पताल में कैदी का इलाज जारी है। जख्मी कैदी को दुष्कर्म के आरोप में सात माह पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

    केंद्रीय काराधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि पॉक्सो और आइपीसी की धारा 376 के आरोप में सिकरौल थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी बिट्टू विगत सात माह से केंद्रीय कारा में बंद है।

    कैदी का परिवार के सदस्यों से हुआ था विवाद

    शुक्रवार की दोपहर उससे मिलने के लिए उसकी मां, बहन और एक प्रेमिका आई थी। मुलाकात के दौरान ही कैदी उनसे किसी बात पर उलझ गया था।

    मुलाकात का समय समाप्त होने के बाद कैदी अपने बैरक में चला गया और जाते समय रास्ते में गिरी टाइल्स का एक टुकड़ा भी ले गया। बैरक में जाने के बाद उसी टाइल्स से दोपहर 12 बजे के करीब अपना गला काटने की कोशिश की।

    घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल उसका इलाज जारी है और हालत खतरे से बाहर है।

    घरवालों ने किससे कराई थी बिट्टू की शादी?

    बताया जा रहा है कि मां-बाप के इकलौते पुत्र बिट्टू को अपनी प्रेमिका से प्यार था, लेकिन घरवालों ने किसी दूसरी लड़की के साथ उसकी शादी करा दी थी।

    अब वह एक बेटी का पिता भी है। उसकी प्रेमिका की भी कहीं और शादी उसके स्वजन कर चुके हैं, लेकिन दोनों अभी भी एक साथ रहना चाहते हैं।

    बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर युवक का अपनी मां के साथ जेल में मुलाकात के दौरान विवाद हुआ था। युवक पर एक अन्य किशोरी से गलत हरकत करने के मामले में पॉक्सो के तहत केस दर्ज है।