Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    North East Express Accident: डाउन लाइन से चलने लगीं ट्रेनें, छठे दिन बनारस-पटना जनशताब्दी समेत कई गाड़ियां गुजरीं

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 10:55 AM (GMT+05:30)

    बिहार के बक्सर जिले में बुधवार की रात नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें कुल पांच यात्रियों की मौत हो गई है। हादसे के छह दिन बाद रघुन ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

    HighLights

    1. रविवार को दोपहर से पहले कुल चार ट्रेनें गुजरीं
    2. अप लाइन पर पहले से ही शुरू है परिचालन

    जागरण संवाददाता, बक्‍सर। रघुनाथपुर में नार्थ-ईस्‍ट एक्‍सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्‍त (North East Express Accident) होने के छठे दिन बाद दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना रेल खंड पर डाउन लाइन से अधिकांश ट्रेनों का परिचालन होने लगा है। आज बनारस-पटना जनशताब्‍दी सहित अब तक की अधिकांश गाडि़यां इस लाइन से होकर गुजरीं।

    दुर्घटनास्थल रघुनाथपुर स्टेशन से होकर रविवार को दोपहर से पहले कुल चार ट्रेनें गुजरी थीं। इसके बाद आधी रात तक इस लाइन का मेगा ब्लॉक ले लिया गया। इसके बाद रघुनाथपुर से अगली ट्रेन सुबह 3.30 बजे के करीब गुजरी। इसके बाद यहां से लगातार ट्रेनें गुजर रही हैं।

    अप लाइन पर पहले ही सभी गाड़ियों का परिचालन आरंभ हो चुका है। फिलहाल रघुनाथपुर के पास ट्रेनों को नियंत्रित गति सीमा में चलाया जा रहा है। गति सीमा पहले की तरह सामान्‍य करने में एक सप्ताह या अधिक का वक्त लग सकता है।

    15 अक्टूबर को डाउन लाइन से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों की स्थिति

    जन शताब्दी एक्सप्रेस- रद्द

    अंत्योदय एक्सप्रेस- रद्द

    बीएक्सआर-पीएनबीई मेमू पास स्पेशल- रद्द

    डीडीयू--पीएनपीई मेमू पास स्पेशल- रद्द

    डीडीयू-पीएनबीई एक्सप्रेस- रद्द

    डीडीयू-पीएनबीई मेमू पास स्पेशल- रद्द

    बीएसबी-पीएनबीई मेमू पास स्पेशल- रद्द

    डीएलआइ-केवाईओ ब्रह्मपुत्र मेल- मार्ग परिवर्तन, गया के रास्ते चलाई गई

    डीएलआइ-एमएलडीटी फरक्का एक्सप्रेस- मार्ग परिवर्तन, गया के रास्ते चलाई गई

    नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस- मार्ग परिवर्तन, गया के रास्ते चलाई गई

    एलटीटी-डीबीआरजी एक्सप्रेस- मार्ग परिवर्तन, गया के रास्ते चलाई गई

    एससी-डीएनआर- मार्ग परिवर्तन, सासाराम के रास्ते चलाई गई

    एससी-डीएनआर- मार्ग परिवर्तन, सासाराम के रास्ते चलाई गई

    यह भी पढ़ें- North East Express Accident: पांचवें दिन चली ट्रेनें; अब इस वजह से हो रहीं लेट, रेल सेवा बंद होते ही बढ़ा टैक्सी का किराया

    यह भी पढ़ें- North East Express Accident: सैकड़ों की तादाद में जहां-तहां से बक्सर स्टेशन पर आकर फंसे यात्री, नहीं मिली पटना की ट्रेन

    खबरें और भी