Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Train Accident Photos: तस्वीरों में दिखा हादसे का दर्दनाक मंजर, देखें बिहार ट्रेन एक्सीडेंट फोटो-वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 12:48 AM (IST)

    बिहार के बक्सर में बुधवार रात को आनंद विहार से रघुनाथपुर जा रही ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई ट्रेन की सात बोगियां बेपटरी हो गई। हादसे में पांच लोगों की ...और पढ़ें

    बिहार के बक्सर में बेपटरी हुई नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, चार की मौत -
    बिहार के बक्सर में बेपटरी हुई नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, चार की मौत -

    जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में दानापुर रेल मंडल के पटना-डीडीयू रेलखंड पर रघुनाथपुर स्टेशन के समीप डुमरांव और बिहिया के बीच आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस (12506) बुधवार की रात करीब दस बजे बेपटरी हो गई। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 60 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। हादसे की सामने आई तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह दुर्घटना कितना भयावह था। 

    देखें बक्सर ट्रेन हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें:

    ट्रेनों का रूट डायवर्ट

    रेल प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इधर, पूर्व मध्य रेलवे के जीएम अनुपम शर्मा, डीआरएम जयंतकुमार चौधरी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। दानापुर दुर्घटना राहत यान भी रवाना हो गया है। कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। वहीं, सीमांचल एक्सप्रेस दिलदार नगर में, गुवाहाटी राजधानी दानापुर में रोकी गई है।

    विभूति, पंजाब मेल समेत अन्य ट्रेनों को वाराणसी से ही दूसरे रूट से किउल भेजा जा रहा है। 12309 राजेंद्र नगर तेजस राजधानी व 12393 संपूर्ण क्रांति के साथ 12395 जियारत एक्सप्रेस घटना से पहले ही बक्सर से निकल चुकी थी। वहीं कई अन्य ट्रेनों को दूसरे रूट से भेजा जा रहा है। 12149 पुणे एक्सप्रेस दानापुर में खड़ी है।

    हेल्पलाइन नंबर

    पटना - 9771449971

    दानापुर - 8905697493

    आरा - 8306182542

    कामर्शियल कंट्रोल - 7759070004

    यह भी पढ़ेंः Bihar Train Accident: बिहार में आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 6 बोगियां बेपटरी, 5 की मौत; 70 घायल

    खबरें और भी