Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Train Accident: बिहार रेल यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, अब ऐसे अपनी मंजिल तक पहुंचेंगे यात्री

    By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 01:12 AM (GMT+05:30)

    बिहार में दानापुर रेल मंडल के पटना-डीडीयू रेलखंड पर रघुनाथपुर स्टेशन के समीप डुमरांव और बिहिया के बीच आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या जा रही नार्थ ईस्ट ...और पढ़ें

    बिहार ट्रेन हादसे के बाद इन ट्रेनों के बदले रूट। (फाइल फोटो)
    बिहार ट्रेन हादसे के बाद इन ट्रेनों के बदले रूट। (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में दानापुर रेल मंडल के पटना-डीडीयू रेलखंड पर रघुनाथपुर स्टेशन के समीप डुमरांव और बिहिया के बीच आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस (12506) बुधवार की रात करीब दस बजे बेपटरी हो गई। हादसे में अब तक छ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के बाद रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट को डायवर्ट कर दिया है। 

    देखें डायवर्जन ट्रेनों का लिस्ट

    पूर्व मध्य रेलवे के जीएम अनुपम शर्मा, डीआरएम जयंतकुमार चौधरी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। दानापुर दुर्घटना राहत यान भी रवाना हो गया है। कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। वहीं, सीमांचल एक्सप्रेस दिलदार नगर में, गुवाहाटी राजधानी दानापुर में रोकी गई है।

    विभूति, पंजाब मेल समेत अन्य ट्रेनों को वाराणसी से ही दूसरे रूट से किउल भेजा जा रहा है। 12309 राजेंद्र नगर तेजस राजधानी व 12393 संपूर्ण क्रांति के साथ 12395 जियारत एक्सप्रेस घटना से पहले ही बक्सर से निकल चुकी थी। वहीं कई अन्य ट्रेनों को दूसरे रूट से भेजा जा रहा है। 12149 पुणे एक्सप्रेस दानापुर में खड़ी है।

    यह भी पढ़ेंः Bihar Train Accident: बिहार में आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 6 बोगियां बेपटरी, 5 की मौत; 70 घायल

    खबरें और भी