पटना-DDU रूट पर चलती ट्रेन से यात्री का अपहरण, अगवा शख्स ने खुद फोन कर पुलिस को दी सूचना
पटना-डीडीयू रेलखंड पर चलती ट्रेन से वैशाली के एक यात्री का अपहरण कर लिया गया है। रेल पुलिस की संयुक्त ...और पढ़ें

चलती ट्रेन से वैशाली के रेलयात्री का अपहरण, छापामारी में जुटी रेल पुलिस
HighLights
चलती ट्रेन से पटना-डीडीयू रेलखंड पर यात्री का अपहरण।
अपहृत यात्री वैशाली जिले के नीतीश यादव के रूप में पहचान।
जीआरपी और आरपीएफ की टीमें अपहर्ताओं की तलाश में जुटीं।
जागरण संवाददाता, बक्सर। पटना-डीडीयू रेलखंड पर मंगलवार को चलती स्पेशल ट्रेन से यात्री के अपहरण की सूचना से रेल पुलिस में हड़कंप मच गया। वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के चंदवारा निवासी नीतीश यादव (पिता मुकेश राय) डीडीयू जा रहे थे।
दोपहर करीब दो बजे दिलदारनगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) के बीच कुछ लोगों ने उन्हें ट्रेन से अगवा कर लिया।
रेल पुलिस के अनुसार, अपहरण के दौरान मौका मिलते ही नीतीश ने फोन कर रेल मुख्यालय को घटना की जानकारी दी। उन्होंने वारदात की जगह दिलदारनगर-डीडीयू के बीच बताई।
इसके बाद बक्सर और दिलदारनगर जीआरपी के साथ आरपीएफ की टीमें सक्रिय हो गईं। यात्री को कहां रखा गया है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
प्रारंभिक जांच में आशंका है कि अपहर्ता बक्सर से ही ट्रेन में सवार हुए थे। पुलिस उनकी पहचान और संभावित ठिकानों का पता लगाने में जुटी है। टीमों ने संदिग्ध स्थानों पर छापामारी भी शुरू कर दी है।
रेल डीएसपी कंचन राज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यात्री की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को अपहर्ताओं के संबंध में सुराग मिला है। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
