Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बक्सर में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास, पुलिस ने 2 युवकों को किया गिरफ्तार

    Updated: Fri, 27 Mar 2026 03:28 PM (IST)

    बक्सर के धनसोईं थाना क्षेत्र के सिसौंधा गांव में पेट्रोल पंप के पास हवाई फायरिंग करने वाले दो युवकों को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलि ...और पढ़ें

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। (जागरण)

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। (जागरण)

    HighLights

    1. पेट्रोल पंप के पास हवाई फायरिंग करते दो युवक गिरफ्तार।

    2. पुलिस ने लोडेड पिस्तौल और चार खोखे बरामद किए।

    3. गिरफ्तार लड्डू यादव का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है।

    संवाद सहयोगी, धनसोईं (बक्सर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिसौंधा गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की देर रात लोडेड पिस्टल के साथ पकड़े गए दोनों युवक सिसौंधा गांव के रहने वाले हैं। फरार एक आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

    घटना की जांच करने पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडेय ने बताया कि गुरुवार की देर शाम पुलिस गश्ती पार्टी को सूचना मिली कि सिसौंधा गांव के समीप एक स्विफ्ट डिजायर कार से उस पर सवार कुछ लोगों द्वारा दहशत फैलाने की नीयत से हवाई फायरिंग करते हुए पेट्रोल पंप की तरफ जा रहे हैं।

    इससे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। यह घटनास्थल स्थानीय थाने से करीब एक किलोमीटर दूर ही है। तत्काल सूचना की सत्यापन करने के लिए पुलिस की गश्ती पार्टी उनकी गाड़ी का पीछा करते हुए पहुंची, तो गाड़ी पर सवार लोग गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी कर भागने का प्रयास करने लगे।

    इसी दौरान पुलिस के जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। इस दौरान एक आरोपित अभिषेक सिंह उर्फ अखिलेश चकमा देकर फरार हो गया, जबकि दो पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

    पकड़े गए अपराधियों की तलाशी लेने पर इनके पास से एक लोडेड पिस्टल तथा घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए गए। गिरफ्तार युवकों की पहचान बीरेंद्र यादव के पुत्र श्याम कुमार उर्फ लड्डू यादव और अर्जुन सिंह के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। दोनों सिसौंधा के रहने वाले हैं।

    खबरें और भी

    मामले की जांच की जा रही है तथा गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ जारी है। फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    सासाराम का रहने वाला है लड्डू यादव

    गिरफ्तार आरोपितों में श्याम कुमार उर्फ लड्डू यादव मूल रूप से रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना अंतर्गत ग्राम डीलीया का निवासी है।

    वर्तमान में वह धनसोई थाना क्षेत्र के सिसौंधा गांव स्थित पेट्रोल पंप के दक्षिण दिशा में नया घर बनाकर रह रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लड्डू का आपराधिक इतिहास रहा है।

    वर्ष 2022 में उसे एक पिस्टल एवं छह जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके विरुद्ध रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना सहित जिले के मुफ्फसिल थाना में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    यह भी पढ़ें- चोर ने झपटकर मुंह में भरी... गले में जा अटकी बाली तो पड़ गए लेने के देने, एक्सरे देख चौंक गई बेगूसराय पुलिस