विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बक्‍सर में 5 दिन बदला रहेगा ट्रैफिक, दोपहर 12 से सुबह 3 बजे तक इन रास्तों पर रोक

Published: Sun, 11 Oct 2026 06:52 PM (IST)

Durga Puja 2026: बक्सर पुलिस ने दुर्गापूजा के दौरान 17 से 21 अक्टूबर तक शहर में सुचारु यातायात के लिए ...और पढ़ें

बक्‍सर में 17 से 21 अक्‍टूबर तक बदली रहेगी यातायात व्‍यवस्‍था। सांकेत‍िक तस्‍वीर

बक्‍सर में 17 से 21 अक्‍टूबर तक बदली रहेगी यातायात व्‍यवस्‍था। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. दुर्गापूजा के लिए बक्सर पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया।

  2. 17 से 21 अक्टूबर तक बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी।

  3. पार्किंग के लिए सात स्थान चिह्नित, आवश्यक सेवाओं को छूट।

जागरण संवाददाता, बक्सर। Navratra 2026: दुर्गापूजा के दौरान शहर में लोगों की गत‍िव‍िध‍ियां तेज होंंगी। इस दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए बक्‍सर पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है।

पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक दोपहर 12 बजे से सुबह 3 बजे तक निर्धारित मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध और आंशिक रोक रहेगी।

इस दौरान शहर में बड़े वाहनों की एंट्री भी बंद रहेगी। निर्देश के अनुसार, ज्योति चौक से थाना चौक मार्ग पर केवल दोपहिया वाहनों को अनुमति मिलेगी।

चारपहिया वाहनों के रूट में बदलाव

थाना चौक से नाथ बाबा पुल, पांडेयपट्टी रेलवे गुमटी से मठिया मोड़ तथा अन्य प्रमुख मार्गों पर भी इस दौरान यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे।

चारपहिया वाहनों, ई-रिक्शा और ऑटो के लिए गोलंबर-बाइपास-ज्योति चौक-आईटीआई रोड-मठिया मोड़-दानी कुटिया तथा गोलंबर-ज्योति चौक-अंबेडकर चौक-इटाढ़ी गुमटी रूट निर्धारित किया गया है।

पार्किंग के लिए सात स्थान निर्धारित

वाहनों की पार्किंग के लिए सिंडिकेट के पास, डीएवी स्कूल, बुनियादी स्कूल, आईटीआई मैदान, रेलवे स्टेशन के बगल, बाजार समिति और किला मैदान के पीछे सहित सात स्थान चिह्नित किए गए हैं।

इनमें किला मैदान के पीछे की पार्किंग दोपहिया वाहनों के लिए होगी। पुलिस ने एंबुलेंस, रोगियों और अत्यावश्यक सेवाओं वाले वाहनों को छूट दी है।

यात्रियों से रेलवे टिकट साथ रखने और आम नागरिकों से अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहनों का प्रयोग नहीं करने की अपील की गई है। कहा गया है कि शहर की यातायात व्‍यवस्‍था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।