Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: बक्सर में 1 कट्ठा जमीन के लिए भाई की हत्या, खून से लाल हुआ आंगन

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 02:55 PM (IST)

    बक्सर के बनजरियां गांव में एक कट्ठा जमीन के विवाद में सगे भाई कृष्ण यादव ने अपने भाई अक्षय लाल यादव की हत्या कर दी। ...और पढ़ें

    1 कट्ठा जमीन के लिए भाई की हत्या। फोटो जागरण

    1 कट्ठा जमीन के लिए भाई की हत्या। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, डुमरांव (बक्सर)। रिश्तों की डोर जब जमीन के छोटे से टुकड़े में उलझ जाती है, तो उसका अंजाम कितना भयावह हो सकता है, इसका दर्दनाक उदाहरण रविवार की सुबह मुरार थाना क्षेत्र के बनजरियां गांव में देखने को मिला। जहां महज एक कट्ठा जमीन के लिए सगे भाई ने ही अपने भाई को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। इस घटना से एक परिवार ही नहीं, पूरा गांव शोक में डूब गया है।

    मृतक की पहचान अक्षय लाल यादव (50 वर्ष), पिता रामाशीष यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पिता की मृत्यु के बाद दोनों भाई अलग-अलग रहने लगे थे, लेकिन एक कट्ठा जमीन को लेकर पिछले दो-तीन वर्षों से विवाद लगातार जारी था। रविवार की सुबह करीब छह बजे इसी विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया।

    आरोप है कि इसी दौरान भाई कृष्ण यादव ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से अक्षय लाल यादव पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी मीना देवी एवं पुत्र विकास यादव भी हमले में घायल हो गए। दोनों का इलाज जारी है।

    घर में पसरा मातम

    मृतक के परिवार में दो पुत्रियां खुशबू देवी एवं उषा देवी तथा एक पुत्र हैं। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में चीख-पुकार मची हुई है, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

    खबरें और भी

    घटना की सूचना मिलते ही मुरार, कोरान सराय एवं बगेन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। वहीं, इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर जमीन के छोटे से टुकड़े के लिए रिश्तों की कीमत कब तक चुकानी पड़ेगी।

    यह भी पढ़ें- बिहार के नए मंत्रिमंडल में दिखेगा सामाजिक समीकरण: JDU नए चेहरों को देगी मौका, मगध-तिरहुत से सवर्ण बनेगा मंत्री

    यह भी पढ़ें- ब‍िहार राज्य मुए थाई प्रतियोगिता : 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, अब हल्द्वानी में दिखेगा हुनर, अमन को स्वर्ण