Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Land Registry: जमीन रजिस्ट्री में ओटीपी की बाध्यता खत्म, अब मोबाइल नंबर से होगी बुकिंग

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 07:02 PM (IST)

    बक्सर जिला निबंधन कार्यालय ने जमीन रजिस्ट्री के लिए दस्तावेज बुकिंग में ओटीपी की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। अब केवल मोबाइल नंबर के आधार पर ही बुकिंग ...और पढ़ें

    जमीन रजिस्ट्री में ओटीपी की बाध्यता खत्म, अब मोबाइल नंबर से होगी बुकिंग

    जमीन रजिस्ट्री में ओटीपी की बाध्यता खत्म, अब मोबाइल नंबर से होगी बुकिंग

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बक्सर। जिला निबंधन कार्यालय से जमीन रजिस्ट्री (Bihar Land Registry कराने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब दस्तावेज बुकिंग के लिए ओटीपी की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। गुरुवार से नया नियम लागू हो गया है, जिसके तहत अब केवल मोबाइल नंबर के आधार पर ही दस्तावेज की बुकिंग की जा सकेगी।

    अब तक व्यवस्था यह थी कि जमीन की रजिस्ट्री के लिए तैयार दस्तावेज की बुकिंग से पहले विक्रेता और क्रेता के मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाता था। ओटीपी सत्यापन के बाद ही बुकिंग की प्रक्रिया पूरी होती थी।

    मंगलवार से यह नियम लागू किया गया था, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

    गुरुवार से ओटीपी की बाध्यता समाप्त कर दी गई है और तत्काल प्रभाव से जिला निबंधन कार्यालय बक्सर तथा डुमरांव निबंधन कार्यालय में यह नई व्यवस्था लागू कर दी गई है।

    अब मात्र मोबाइल नंबर दर्ज कर दस्तावेज बुकिंग की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। इस फैसले से जमीन खरीद-बिक्री करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और रजिस्ट्री प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल एवं सुगम हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Bihar Bhumi: तैयार कर लें नक्शा और खतियान, शुरू हुआ त्रिसीमाना व ग्राम सीमा सत्यापन

    यह भी पढ़ें- Bihar Bhumi: ऑफलाइन भू-लगान रसीद जारी करने वाले अफसरों पर गिरेगी गाज, विजय सिन्हा ने दिया आदेश