बक्सर: शादी में बताया था B.Ed पास, डिग्री पर निकला भाई का नाम; पोल खुली तो नई-नवेली दुल्हन को पीटा
बक्सर में एक नवविवाहिता ने पति पर शादी में बीएड पास बताने और बाद में भाई की डिग्री दिखाने का आरोप लगाया है। पोल खुलने पर उसे ससुराल वालों ने पीटा और द ...और पढ़ें

शादी में बताया था B.Ed पास, डिग्री पर निकला भाई का नाम
HighLights
शादी में पति को बताया गया था बीएड पास।
डिग्री पर पति के भाई का नाम निकला।
पोल खुलने पर नवविवाहिता से मारपीट, FIR दर्ज।
संवाद सहयोगी, कृष्णाब्रह्म (बक्सर)। शादी के कुछ ही दिनों बाद पति के शैक्षणिक प्रमाणपत्र को लेकर उठा विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया। विवाहिता ने आरोप लगाया है कि शादी के समय पति को बीएड उत्तीर्ण बताया गया था, लेकिन ससुराल पहुंचने पर जब उसने प्रमाणपत्र देखा, तो उस पर पति के बजाय उसके भाई का नाम दर्ज मिला।
इस पर आपत्ति जताने के बाद उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता के आवेदन पर कृष्णाब्रह्म थाना में पति राकेश राम, देवर राजन राम, ससुर जनार्दन राम सहित कुल सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी की गई है।
कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोवा गांव निवासी जनार्दन राम के पुत्र राकेश राम के साथ भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी छोटन राम की पुत्री का विवाह 24 जून 2026 को हुआ था। पीड़िता द्वारा थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, विवाह के दौरान पति को बीएड उत्तीर्ण बताया गया था।
विवाह के बाद जब उसने बीएड का प्रमाणपत्र देखा, तो उस पर पति की जगह उसके भाई का नाम अंकित मिला। प्राथमिकी में पीड़िता के बयान के अनुसार, इस संबंध में सवाल उठाने पर पति, सास, ससुर, देवर, ननद समेत अन्य स्वजन ने उसके हाथ-पैर बांधकर मारपीट की।
खबरें और भी
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष?
पीड़िता के आवेदन के आधार पर सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। - रवि कुमार, थानाध्यक्ष, कृष्णाब्रह्म