Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Crime: घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पड़ोसी सहित तीन के खिलाफ FIR दर्ज

    By Ashok Kumar SinghEdited By: Krishna Bahadur Singh Parihar
    Updated: Tue, 25 Nov 2025 11:35 AM (GMT+05:30)

    Bihar Rape Case: बक्सर में 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ पड़ोसी धनो सिंह ने खिड़की से घुसकर दुष्कर्म किया। दो अन्य युवक आदित्य सिंह व नीरज सिंह बाहर ...और पढ़ें

    नाबालिक के साथ दुष्कर्म। फाइल फोटो

    नाबालिक के साथ दुष्कर्म। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, बक्सर। जिले के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म (Minor Rape in bihar) की घटना सामने आई है। शनिवार की रात हुई घटना में पीड़िता के चाचा के बयान पर महिला थाना में प्राथमिकी कराने के साथ ही आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है। इस मामले में मुख्य आरोपित समेत तीन लोगो को नामजद किया गया है।

    जानकारी देते महिला थानाध्यक्ष प्रतिभा कुमारी ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म की यह घटना शनिवार की रात 10 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता के चाचा के बयान के अनुसार रात 10 बजे के करीब उनका बेटा कमरे से बाहर निकला, तो 14 वर्षीय चचेरी बहन के कमरे से किसी की आवाज सुनाई दी।

    आवाज सुनकर बेटा डर गया और उसने कमरे को बाहर से बन्द कर अपने पिता को सारी बात बताई। चाचा अपने लड़के के साथ जाकर 14 वर्षीय भतीजी का कमरा जैसे ही बाहर से खोला, तो उन्हें धक्का देते शरीर पर शाल लपेटे एक युवक भाग निकला।

    खिड़की के रास्ते घुसे थे आरोपी

    चाचा ने जब अपनी भतीजी से पूछा तो उसने बताया कि रात में वह शौच के लिए गई थी। शौच से आने के बाद जब अपने कमरे में प्रवेश कर रही थी, तभी पड़ोस का धनो सिंह चहारदीवारी में बनी खिड़की के रास्ते आंगन में प्रवेश कर पीड़िता को दबोच लिया और धक्का देते हुए कमरे में ले जाकर जान से मारने की धमकी देते हुए वारदात को अंजाम दिया।

    खबरें और भी

    पीड़िता के अनुसार चहारदीवारी की खिड़की के पास घटना के समय गांव के आदित्य सिंह और नीरज सिंह नामक दो अन्य युवक भी खड़े थे। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिवार ने तत्काल कोरानसराय पुलिस को घटना की सूचना दी।

    जांच में जुटी पुलिस

    घटनास्थल पर पहुंची कोरानसराय पुलिस ने रात 11 बजे महिला थाना को इसकी जानकारी दी और पीड़ित परिवार को रात के करीब 12 बजे महिला थाना पहुंचाया। सबूत नष्ट नहीं हों, इसलिए रात डेढ़ बजे सदर अस्पताल पीड़िता को ले जाकर उसका मेडिकल कराते हुए वीर्य लगे कपड़े को एफएसएल के लिए सुरक्षित कर लिया।

    रात में ही घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आरोपित युवक के कपड़े पीड़िता के कमरे से बरामद करते हुए सील कर दिया गया है। रविवार को दिन में पीड़िता को कोर्ट ले जाकर बयान दर्ज करा लिया गया। इस बीच आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी में लगी है।