Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Buxar News: महिला ने पति के साथ मिलकर कर दी अपने ही सगे भाई की हत्या, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 04:39 PM (IST)

    Buxar News Today मृतक की पत्नी ने बताया कि पति के शव को आनन-फानन में दाह - संस्कार करने की कोशिश भी की लेकिन पड़ोसियों द्वारा पुलिस को इसकी जानकारी देन ...और पढ़ें

    बक्सर में महिला ने पति के साथ मिलकर अपने ही सगे भाई की कर दी हत्या (जागरण)
    बक्सर में महिला ने पति के साथ मिलकर अपने ही सगे भाई की कर दी हत्या (जागरण)

    HighLights

    1. महिला ने अपने पति के साथ मिलकर सगे भाई की हत्या कर दी
    2. कोई लड़का नहीं होने की वजह से ननद एवं नंदोई हमलोगों के ऊपर काफी दबाव डाल रहे थे।

    संवाद सहयोगी, धनसोई (बक्सर)। Buxar News: स्थानीय थाना क्षेत्र के धोबही गांव में सोमवार की रात्रि अपने पति के साथ मिलकर एक बहन ने अपने सगे भाई को लाठी डंडों से पीट-पीट कर मार डाला। मामला भूमि विवाद एवं संपत्ति से जुड़ा हुआ है।

    इस वजह से कर दी भाई की हत्या

    अपने पति के साथ मायके में रह रही बहन अपने भाई से शादी के बाद से ही पुश्तैनी जमीन अपने नाम से रजिस्ट्री कराने की मांग कर रही थी। इसका विरोध करना भाई को इतना महंगा पड़ा की उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया।

    घटना के संबंध में मृतक की पत्नी विजयलक्ष्मी देवी ने बताया कि उनकी ननद वंदना देवी एवं पति ओमवीर सिंह मेरे पति से सारा जमीन अपने नाम से रजिस्ट्री कराने की मांग कर रहे थे, जबकि ओमवीर सिंह सेना में नौकरी करते थे। हमारी केवल तीन बच्चियां हैं।

    कोई लड़का नहीं होने की वजह से ननद एवं नंदोई हमलोगों के ऊपर काफी दबाव डाल रहे थे। इसी को लेकर सोमवार की देर रात पति लालबहादुर सिंह उम्र लगभग 42 वर्ष के सिर पर लाठी डंडों से पीट पीट कर मार डाला।

    खबरें और भी

    मृतक की पत्नी ने बताया कि पति के शव को आनन-फानन में दाह - संस्कार करने की कोशिश भी की, लेकिन पड़ोसियों द्वारा पुलिस को इसकी जानकारी देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने संस्कार को होने से रोक दिया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित बहन को गिरफ्तार कर लिया है।

    यह भी पढ़ें

    Manish Kashyap: 'मुझे नेताओं ने बर्बाद किया, अब मैं ...', मनीष कश्यप ने कर दिया बड़ा एलान, दे डाली चुनौती

    Prashant Kishor: 'अरे 100 बिहारी मिलकर भी नहीं गुजराती को...', प्रशांत किशोर ने कह दी दिल को झकझोरने वाली बात