Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Buxar News: अचानक आधी रात में बक्सर के SP छापामारी क्यों करने लगे? SDPO और थानाध्यक्ष भी साथ में थे मौजूद

    Updated: Sat, 04 Jan 2025 06:21 PM (IST)

    Buxar News बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने शुक्रवार की रात ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कई गांवों में छापामारी की। उन्होंने नगर पंचायत के फरार और वार ...और पढ़ें

    बक्सर के एसपी IPS शुभम आर्य ने की आधी रात में छापामारी (जागरण)
    बक्सर के एसपी IPS शुभम आर्य ने की आधी रात में छापामारी (जागरण)

    संवाद सहयोगी, ब्रह्मपुर (बक्सर)। Buxar News: पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य शुक्रवार की रात स्थानीय पुलिस के साथ ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कई गांव में आधी रात तक छापामारी कर करते रहे। सबसे पहले पुलिस अधीक्षक ने नगर पंचायत के फरार और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी किया।

    पुलिस ने यहां एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने निमेज,चिकनी,चंद्रपुरा आदि गांव में पुलिस शराब तस्कर,फरार और वारंटी के ठिकाने पर पुलिस छापामारी करती रही। लेकिन कोई बड़ी कामयाबी तो नहीं मिली।

    लेकिन निमेज में एक और चंद्रपुरा में भी एक अभियुक्त सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर डुमरांव के एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी, थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस के जवान थे।

    बता दें कि बक्सर के एसपी आईपीएस शुभम आर्य काफी कड़क पुलिस अधिकारी माने जाते हैं। अपराधियों के खिलाफ हमेशा अभियान चलाते रहते हैं। 

    ऑन ड्यूटी एसडीओ के बाडीगार्ड से मारपीट में दो गिरफ्तार

    बक्सर के सदर एसडीओ के बाडीगार्ड के साथ मारपीट करते हुए दो युवकों ने उनका पिस्टल छीनने का प्रयास किया है। कलेक्ट्रेट परिसर में हुई इस घटना के आरोपित दोनों युवकों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में बाडीगार्ड के आवेदन पर प्राथमिकी करते हुए पुलिस ने दोनों युवकों को जेल भेज दिया।

    जानकारी देते नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना शुक्रवार की है, जब सदर एसडीओ के साथ उनका बाडीगार्ड चंदन कुमार भी अपने वाहन से कलेक्ट्रेट जा रहे थे। इस क्रम में आंबेडकर चौक से पहले आदित्य विजन के सामने एक स्वीफ्ट डिजायर कार ने सड़क पर जा रहे एक वृद्ध को टक्क्रर मार दिया।

    घटना के दौरान सदर एसडीओ के निर्देश पर बाडीगार्ड वृद्ध को जाकर उठाया और कार चालक को सही तरीके से गाड़ी चलाने के लिए समझाने पर कार सवार युवकों ने बदतमीजी से बात की। इस घटना के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचने पर पीछा करते हुए इटाढ़ी निवासी कार चालक मोनू कुमार और उनके बड़े भाई विकास कुमार वहां भी पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए बाडीगार्ड से मारपीट के साथ ही हथियार छीनने का प्रयास किया।

    खबरें और भी

    घटना को देख स्थानीय पुलिस ने तत्काल दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए शनिवार को न्यायिक हिरासत में दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। 

    ये भी पढ़ें

    Ara News: आरा में इस जगह चलेगा बुलडोजर, मिला 14 दिन का अल्टीमेटम; कोर्ट से भी नहीं मिली राहत

    Buxar News: बक्सर में 12 लोगों को क्यों किया गया गिरफ्तार? बड़ी वजह आई सामने; एसपी ने लिया एक्शन