Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बक्सर में जनता के पैसे की बर्बादी: भूसाघर में तब्दील हुआ पंचायत भवन, खिड़की-दरवाजे टूटे; बना जुआरियों का अड्डा

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 03:30 PM (IST)

    ब्रह्मपुर के बैरिया पंचायत का एक करोड़ का पंचायत सरकार भवन पांच साल से लावारिस पड़ा है, जो अब भूसा घर और जुआरियों का अड्डा बन गया है। प्रशासन की उपेक् ...और पढ़ें

    पंचायत सरकार भवन। फोटो जागरण

    पंचायत सरकार भवन। फोटो जागरण

    HighLights

    1. पंचायत सरकार भवन पांच साल से लावारिस पड़ा है।

    2. भवन अब भूसा घर और जुआरियों का अड्डा बना।

    3. एक करोड़ की लागत से बना भवन खंडहर में बदला।

    संवाद सहयोगी, ब्रह्मपुर (बक्सर)। स्थानीय प्रखंड की बैरिया पंचायत का पंचायत सरकार भवन पांच साल से ग्रामीणों का भूसा घर होने के साथ जुआरियों का अड्डा भी बन गया है। विभाग द्वारा लगभग पांच साल से लावारिस छोड़ दिए जाने के कारण भवन में कई जगह खिड़कियां और दरवाजे टूट फूट गए हैं।

    पंचायत स्तर पर ही ग्रामीणों को आवास, आय, जाति प्रमाण पत्र और कृषि संबंधी तमाम विकास योजनाओं की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन द्वारा सभी पंचायत में पंचायत सरकार भवन बनाने का जोर शोर से प्रयास किया जा रहा है। ठीक इसके विपरीत लगभग एक करोड़ रुपया खर्च कर बना एक पंचायत सरकार भवन बर्बाद होकर पूरी तरह अनुपयोगी बन गया है।

    प्रशासन की उपेक्षा से हुआ खंडहर

    ब्रह्मपुर प्रखंड में चार पंचायत का एक क्लस्टर बनाकर बैरिया पंचायत में योजना विभाग द्वारा पंचायत सरकार भवन का निर्माण कर दिया गया। निर्माण के कुछ दिनों के बाद ही क्लस्टर के बदले पंचायत स्तर पर भवन बनाने की घोषणा के बाद दो पंचायत में विवाद के बाद विभाग द्वारा पंचायत सरकार भवन का विवाद भी हल कर दिया गया।

    विवाद हल करने में भी तीन साल गुजर गए, लेकिन प्रशासन ने इसमें कामकाज शुरू नहीं कर लावारिस छोड़ दिया है। परिणाम यह हुआ कि भवन ग्रामीणों के लिए भूसा घर बन गया। कुछ लोग आराम से बैठकर जुआ का दांव भी लगते हैं। खिड़की और दरवाजे के साथ भवन कई जगह टूट फूट गया है।

    खबरें और भी

    चबूतरा और प्लास्टर भी टूटने लगा है। भवन के पास लगा हुआ समर सेबल बोरिंग और टंकी भी चोरी होकर सब बेकार हो गया। आश्चर्य तो यह है कि भवन निर्माण करने वाले विभाग ने पंचायती राज विभाग को आज तक इस भवन को हैंड ओवर तक नहीं किया गया। इस कारण विभाग के अधिकारी मरम्मत कराने में भी असमर्थ है।

    कई वर्षों से बेकार पड़ा पंचायत सरकार भवन कई जगहों पर टूट-फूट गया है। निर्माण करने वाले विभाग द्वारा भवन को आज तक हैंड ओवर भी नहीं किया गया है। विभाग के पास पत्र भेजकर मरम्मत कार्य के लिए राशि की मांग की गई है। -अभय कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, ब्रह्मपुर