Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ROB बंद होने के बाद भी नहीं खुली रेलवे गुमटी; बक्सर में अब 18 को रेल रोकने का एलान

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 03:57 PM (IST)

    बक्सर के इटाढ़ी रोड रेलवे गुमटी को दोबारा खोलने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। मोर्चा ने 18 जुलाई को 'रेल रोको' अभ ...और पढ़ें

    मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते आंदोलनकारी। जागरण

    मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते आंदोलनकारी। जागरण

    HighLights

    1. इटाढ़ी रोड रेलवे गुमटी खोलने की मांग।

    2. अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी।

    3. 18 जुलाई को 'रेल रोको' अभियान का ऐलान।

    जागरण संवाददाता, बक्सर। जिला मुख्यालय के इटाढी रोड स्थित रेलवे गुमटी दोबारा खोले जाने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी रहा।

    17 जुलाई को धरने की अध्यक्षता जिला संयोजक सरोज राजभर ने की, जबकि संचालन राम इकबाल ठाकुर ने किया। 
    जिला संयोजक सरोज राजभर ने कहा कि मोर्चा इस जनहित के मामले को गंभीरता से ले रहा है। 

    उन्‍होंने कहा क‍ि गुमटी खोले जाने तक धरना जारी रहेगा। इस क्रम में 18 जुलाई को ‘रेल रोको’ अभियान चलाने का एलान किया।

    गुमटी खोले जाने तक जारी रहेगा आंदोलन 

    कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मोर्चा के सभी साथी किसी भी कदम से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने रेल मंडल प्रबंधक व जिला प्रशासन से अपील की कि जनहित में इस गंभीर मामले पर गंभीरता से विचार करें। 

    क्योंकि जनता की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। गुमटी बंद होने से लोगों को काफी परेशा‍न‍ियों का सामना करना पड़ रहा है। 

    इस दौरान राष्ट्रपति राजभर, दीनानाथ ठाकुर, बीरबल रजक, विनोद ठाकुर, रमाकांत चंद्रवंशी, अजीत कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, लाल बाबू माली, कृष्णावती देवी आदि भी थे।  

    ROB भी बंद और रेल गुमटी भी 

    बता दें कि इटाढ़ी आरओबी चालू होने के बाद इस गुमटी को बंद कर दिया गया था। हालांकि आरओबी में समस्‍या आने के बाद उसपर परिचालन ठप पड़ गया। लेकिन गुमटी नहीं खोली गई। 

    इससे एक तो गुमटी बंद ऊपर से आरओबी पर यातायात बाध‍ित रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसी को लेकर मोर्चा आंदोलन कर रहा है।  

    यह भी पढ़ें- बिहार के इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज के फ्लैंक में दरार, एहतियातन बंद हुआ पुल; रेलवे ने बताया अपना हिस्सा सुरक्षित