पटना-बक्सर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, उत्तर प्रदेश लौट रहे पिता-पुत्री की मौत; 3 गंभीर रूप से घायल
पटना-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग 922 पर कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के दो लोगों (पिता-पुत्री) ...और पढ़ें

हादसे में क्षतिग्रस्त कार। जागरण
HighLights
पटना-बक्सर हाईवे पर कृष्णाब्रह्म के पास भीषण हादसा।
उत्तर प्रदेश के पिता-पुत्री की मौके पर मौत।
कार टैंकर और मिक्सर मशीन से टकराई, तीन घायल।
संवाद सहयोगी, कृष्णाब्रह्म (बक्सर)। पटना-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 922 पर बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नुआंव गांव के पास शनिवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया।
इस दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान आकाश द्विवेदी (40 वर्ष) और उनकी पुत्री पीहू कुमारी (14 वर्ष) के रूप में हुई है।
उनकी पत्नी ज्योति द्विवेदी (38 वर्ष) घायल हैं। अन्य घायलों की पहचान आशुतोष मिश्रा (41 वर्ष), उनकी पत्नी आराध्या मिश्रा (38 वर्ष) और प्रियंका कुमारी (41 वर्ष) के रूप में हुई है।
कार में आशुतोष मिश्रा की दो बेटियां भी सवार थीं, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। सभी लोग लखनऊ के रहने वाले हैं। हादसा सुबह करीब पांच से छह बजे के बीच हुआ।
पटना की ओर से आ रही मारुति अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर और मिक्सर मशीन से टकरा गई।
टक्कर से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।
वे देवघर से लौट रहे थे और उन्हें लखनऊ पहुंचना था। लखनऊ से सभी को अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना होना था।दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस ने जब्त कर थाने पहुंचा दिया है।।