Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए डुमरांव में किया गया हवन-पूजन, भोलेनाथ से की प्रार्थना

    By Ranjit Kumar PandeyEdited By: Prateek Jain
    Updated: Tue, 22 Aug 2023 04:16 PM (IST)

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 इतिहास रचने की कगार पर है। चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर उतरने व ...और पढ़ें

    डुमरांव के सफाखाना रोड में स्थित कुशल युवा कार्यक्रम परिसर में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए हवन पूजन करते छात्र-छात्राएं।
    डुमरांव के सफाखाना रोड में स्थित कुशल युवा कार्यक्रम परिसर में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए हवन पूजन करते छात्र-छात्राएं।

    HighLights

    1. चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला है चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम
    2. कुशल युवा कार्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान की तस्वीर के साथ हवन-पूजन किया

    संवाद सहयोगी, डुमरांव (बक्सर): भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 इतिहास रचने की कगार पर है। चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला है।

    इस मिशन को सफल बनाने के लिए देश भर में लोग दुआ और प्रार्थनाएं कर रहे हैं। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए डुमरांव में भी कुशल युवा कार्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान की तस्वीर के साथ हवन-पूजन किया। यहां के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना की।

    क्‍या बोले छात्र-छात्रा ?

    हवन पूजन के बाद छात्र-छात्राओं ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता से पूरी दुनिया भारत की ताकत देखेगी। कहा कि चंद्रमा को भोलेनाथ अपने शीश पर धारण करते हैं, वे ही हमें सफलता देंगे, जो भारत के लिए यह गर्व की बात है।

    अयानत के सचिव मनोरंजन कुमार ने कहा कि भारत के आन-बान-शान मिशन चंद्रयान-3 का लैंडर चंद्रमा पर लैंडिंग करने वाला है। इसके सफल लैंडिंग और मिशन की सफलता के लिए संस्थान परिसर में हवन-पूजन के साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि यह मिशन पूरी तरीके से सफल हो।

    चांद पर सफल लैंडिंग होने के बाद भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बनेगा। अभी तक केवल अमेरिका, सोवियत संघ और चीन के मिशन ही चांद पर सफलतापूर्वक उतर पाए हैं।

    इस दौरान संतोष कुमार, अक्षय कुमार, विकास पांडेय संजय तिवारी, अनिल मिश्रा, सुधा तिवारी, पूजा कुमारी, अंजली कुमारी और छात्र-छात्राओं में सुनील कुमार, सीमा, खुशबू, लक्ष्मी, स्नेहा, सीमा और श्वेता कुमारी सहित अन्य कई उपस्थित रहे। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों में देशभक्ति का जुनून और काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

    खबरें और भी