Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Buxar News: भूमि विवाद के बढ़ते मामलों पर प्रशासन सख्त, डुमरांव में धारा 144 लागू

    Updated: Sun, 01 Jun 2025 01:01 PM (IST)

    एस.डी.ओ. की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें भूमि विवाद के कई मामले सामने आए। टेढ़ी बाजार के दो पक्षों के बीच विवाद को देखते हुए धारा ...और पढ़ें

    शनिवारी दरबार : भूमि विवाद के बढ़ते मामलों पर प्रशासन सख्त, धारा 144 लागू
    शनिवारी दरबार : भूमि विवाद के बढ़ते मामलों पर प्रशासन सख्त, धारा 144 लागू

    HighLights

    1. एसडीओ की मौजूदगी में हुई बैठक
    2. भू-माफियाओं की सक्रियता से प्रशासन अलर्ट

    संवाद सहयोगी, डुमरांव (बक्सर)। शनिवार को स्थानीय थाना परिसर में एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित दरबार में सबसे प्रमुख मामला टेढ़ी बाजार, डुमरांव के दो पक्षों वीरेंद्र प्रसाद पुत्र स्व. विजय नारायण प्रसाद और कैलाशपति पुत्र स्व. जगनारायण प्रसाद के बीच एक बड़े भूभाग पर भूमि विवाद का आया। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनातनी का माहौल बना हुआ है।

    हालात को देखते हुए एसडीओ ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य और तत्काल प्रभाव से धारा 144 लागू करने का आदेश दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अशांति या हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    इसी जनता दरबार में थाना क्षेत्र के रजडीहा गांव से संबंधित एक अन्य भूमि विवाद मामले की सुनवाई के बाद अगली तिथि मुकर्रर की गई।

    जनता दरबार के दौरान कई विवादित मामले सामने आए

    इसके अतिरिक्त कोरान सराय, नया भोजपुर और मुरार थाना परिसरों में भी जनता दरबार का आयोजन हुआ, जहां वर्षों से लंबित विवादों का शांतिपूर्ण समाधान किया गया।

    जनता दरबार के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए, जिनमें पारिवारिक भूमि विवाद के चलते आपसी दुश्मनी गहराती जा रही थी और कभी भी अनहोनी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता था।

    वर्षों से कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाकर थक चुके लोग प्रशासन से राहत की उम्मीद लेकर आए थे। एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि प्रशासन एक्टिव मोड में है और भूमि विवादों को सुलझाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने दोनों पक्षों से अपील किया कि वे कानून का पालन करें और आपसी सौहार्द बनाए रखें।

    यहां बता दें कि डुमरांव क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में भू-माफियाओं की सक्रियता में वृद्धि हुई है। भूमि के छोटे-छोटे टुकड़ों को लेकर कई बार गोलीबारी जैसी गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं। इसे देखते हुए प्रशासन सतर्क है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।