Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Crime News: पुराने विवाद में कुदाल से बुजुर्ग की हत्या, घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा

    By Shubh Narayan PathakEdited By: Jagran News Network
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 04:18 PM (IST)

    बक्सर में पुराने विवाद के चलते दो लोगों पर कुदाल से हमला किया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ...और पढ़ें

    पुराने विवाद में कुदाल से बुजुर्ग की हत्या(प्रतिकात्मक तस्वीर)
    पुराने विवाद में कुदाल से बुजुर्ग की हत्या(प्रतिकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. बक्सर में पुराने विवाद के चलते दो लोगों पर कुदाल से हमला
    2. एक की मौत, एक घायल
    3. आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    संवाद सूत्र, सिमरी (बक्सर)। बिहार के बक्सर जिले के स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़का सिंहनपुरा गांव में गुरुवार को पुराने विवाद में एक अधेड़ उम्र के बुजुर्ग की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। कुदाल से किए गए हमले में जख्मी हरेराम चौधरी ( 50 वर्ष) की अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

    जबकि इसी घटना में घायल एक अन्य व्यक्ति बाचा ओझा का फिलहाल इलाज चल रहा है। मृतक पैगंबरपुर पंचायत के नगरपुरा गांव का निवासी बताया जाता है। मृतक के परिजन का कहना है कि हरेराम, बाचा ओझा के घर गेहूं का आटा पहुंचाने गए थे।

    ये भी पढ़ें: पश्चिमी चंपारण में पिस्टल के बल पर दिन दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से लूट, वारदात के बाद फरार हुए अपराधी

    इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत

    इसी दौरान मुन्ना ओझा ने उनके ऊपर कुदाल से हमला बोल दिया। जिसमें वे बुरी तरह जख्मी हो गए। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अपने दल के घटनास्थल पर पहुंची। थानाध्यक्ष अमन कुमार ने जख्मी को पुलिस वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

    जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

    पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का किया दौरा

    घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि कुदाल से काटकर बुजुर्ग की हत्या की गई। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने खुद भी घटनास्थल का दौरा करने की बात कही।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: बाहरी कैदियों को लेकर नेपाल के बाल सुधार में जमकर हुआ पथराव, तीन पुलिसकर्मी सहित कई घायल