महागठबंधन की जगह जदयू को दिया वोट, तो परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, 17 पर FIR
बक्सर जिले के सोवां गांव में एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला हुआ। आरोप है कि भाकपा माले की जगह जदयू को वोट देने से नाराज लोगों ने इस घटना को अंजाम दिय ...और पढ़ें

जदयू को वोट देने पर पीटा
HighLights
जदयू को वोट देने पर हमला
परिवार पर लाठी-डंडों से हमला
17 लोगों के खिलाफ एफआईआर
संवाद सहयोगी, कृष्णाब्रह्म (बक्सर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोवां गांव के पोखरा टोला में एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। श्याम नारायण पासवान की पत्नी निधि देवी ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि भाकपा माले की बजाय जनता दल यूनाइटेड को वोट देने से नाराज कुछ लोगों ने आठ नवंबर की शाम उनके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
हमले में कई लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है और उसका इलाज पटना में चल रहा है। उनके बयान पर पुलिस ने सत्येंद्र महतो, नीरज महतो, राजन, मिथिलेश सहित 17 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी की है।
महिला ने बताया कि आरोपित जातिसूचक गालियां देते हुए चिल्ला रहे थे। महिला ने बताया कि आरोपितों ने पहले उनके देवर पर हमला किया और बाद में उनको बचाने पहुंचे ससुर पर भी जानलेवा हमला हुआ। स्थानीय थाना मामले की जांच कर रहा है।