Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: बिहार में मायावती की पार्टी करेगी खेला, NDA और महागठबंधन की बढ़ाई टेंशन

    Updated: Fri, 07 Mar 2025 06:57 PM (IST)

    बिहार में मायावती की पार्टी ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्लानिंग शुरू कर दी है। बक्सर के धनसोई स्थित हरिनारायण साह भुवनेश्वर जनता महाविद्यालय में श ...और पढ़ें

    मायावती की पार्टी बिहार में दिखाएगी दम
    मायावती की पार्टी बिहार में दिखाएगी दम

    HighLights

    1. मायावती की पार्टी बिहार में दिखाएगी दम
    2. पार्टी नेताओं ने बक्सर में बनाई रणनीति

    संवाद सहयोगी, राजपुर (बक्सर)। Bihar News: बक्सर के धनसोई स्थित हरिनारायण साह भुवनेश्वर जनता महाविद्यालय में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में विधानसभा स्तरीय सेक्टर प्रभारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी की विचारधारा और विजन को प्रखंड, पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

    आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम ने किया। बसपा के प्रदेश प्रभारी ने नीतीश कुमार सरकार पर जमकर निशाना साधा।

    बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर समर्पित कार्यकर्ताओं की कमेटी गठन पर चर्चा हुई, जो सामाजिक समीकरणों के आधार पर चट्टानी एकता प्रदर्शित करेगी।

    कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह कुशवाहा, लालजी राम, सुभाष आंबेडकर, संजय मंडल, साजिद हुसैन, लक्ष्मण कुशवाहा, रमेश राजभर, कमलेश राव, शिव बहादुर पटेल, मुकेश पासवान, डा. जनार्दन राम, मिथलेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    पहले राजद में तेजस्वी लागू करें डोमिसाइल : जायसवाल

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने डबल इंजन सरकार की ओर से नौकरी, रोजगार एवं विकास को लेकर की गई पहल की प्रशंसा करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर मर्यादा तोड़कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टीका-टिप्पणी को लेकर पलटवार किया। कहा कि तेजस्वी स्तर हीन राजनीति कर रहे हैं।

    जायसवाल गुरुवार भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। डोमिसाइल नीति को लेकर नेता प्रतिपक्ष पर कटाक्ष करते हुए जायसवाल ने कहा कि पहले पार्टी में लागू करें। हरियाणा के व्यक्ति को बिहार से राज्यसभा सदस्य बनाते समय तेजस्वी की डोमिसाइल नीति कहां थी।

    राजद एक ही परिवार के लोगों को दोनों सदन में नेता प्रतिपक्ष, विधायक, सांसद बनाने की जगह पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए डोमिसाइल नीती लागू करें। जायसवाल ने कहा कि विपक्ष जिस तरह की राजनीति कर रहा है, उसे जनता पसंद नहीं करती है।

    खबरें और भी

    जनता न संस्कारहीन बातों को सुनना चाहती है और न ही एक-दूसरे पर की जा रही टीका-टिप्पणी को। बिहार की जनता अब लालटेन युग में भी नहीं लौटना चाहती है।

    जनता को लालटेन युग नहीं नीतीश युग पसंद

    जायसवाल ने कहा कि जनता को अब लालटेन युग नहीं, नीतीश का विकास युग पसंद है। विपक्ष के नेता तो भाषा की मर्यादा एवं लक्ष्मण रेखा भी पार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए चलो गांव व बूथ की ओर नारा दिया विधान सभा चुनाव को लेकर जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए चलो गांव व बूथ की ओर नारा दिया।

    पार्टी पदाधिकारियों के प्रति संगठन महापर्व में उत्कृष्ठ कार्य के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन महापर्व समाप्त हुआ है। बिहार में करीब 60 लाख प्राथमिक सदस्य बनाए गए हैं।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Politics: तेजस्वी के सहारे बिहार की चुनावी नैया को पार करेगा महागठबंधन, तैयार किया मास्टर प्लान

    Bihar Politics: CM नीतीश ने बजट के दौरान थपथपाई थी पीठ, अब सम्राट चौधरी ने गजब अंदाज में दिया जवाब