Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Chunav: दिल्ली चुनाव में बक्सर के पंकज ने कर दिया कमाल, केजरीवाल के प्रत्याशी को 13 हजार वोटों से हराया

    Updated: Sat, 08 Feb 2025 07:19 PM (IST)

    Bihar Politics In Hindi दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। बक्सर के डॉ. पंकज सिंह ने विकासपुरी सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने आम ...और पढ़ें

    बक्सर के पंकज सिंह ने दिल्ली की विकासपुरी सीट से जीता चुनाव। फोटो- जागरण
    बक्सर के पंकज सिंह ने दिल्ली की विकासपुरी सीट से जीता चुनाव। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. ब्रह्मपुर प्रखंड के धरौली गांव के हैं निवासी
    2. पंकज ने विकासपुरी सीट से जीता चुनाव

    जागरण संवाददाता, बक्सर। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के लिए हुए विधानसभा चुनाव में बक्सर के डा. पंकज सिंह ने विकासपुरी निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है।

    वह भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार थे। उनकी जीत से जिले के लोगों में उत्साह है। इस सीट से कुल 13 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन मुकाबला केवल भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी में हुआ।

    कांग्रेस, बसपा और भाकपा सहित सभी अन्य उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। पंकज का पैतृक गांव जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड के धरौली में है। उनके बड़े भाई मनोज सिंह सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता हैं।

    इनके पिता स्वर्गीय राज मोहन सिंह दिल्ली में आयुक्त के पद पर थे। उन्हें 1,32,973 मिले। उन्होंने 49.6 प्रतिशत मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंदी आप के महिंदर यादव को करीब 13 हजार मतों से हराया। वह पहले दिल्ली नगर निगम के पार्षद रह चुके हैं।

    चुनाव प्रचार के लिए गए थे बक्सर के कई नेता

    उनके चुनाव प्रचार में शामिल होने बक्सर के भी लोग गए थे। उनके चुनाव प्रचार से लौटे भारतीय रेडक्रास सोसाइटी जिला शाखा के सचिव श्रवण तिवारी ने बताया कि दिल्ली में इस बार पूरी तरह से भाजपा की लहर थी।अरविंद केजरीवाल के निराशाजनक बयान के बाद पूर्वांचल के लोगों ने अपना मन बना लिया था परिवर्तन का।

    भाजपा नेता कुंवर कमलेश सिंह, जदयू के संजय सिंह राजनेता, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अरविंद प्रताप सिंह उर्फ बंटी शाही आदि ने भी विकासपुरी में चुनावी सभाएं और जनसंपर्क कर अपने जिले के निवासी पंकज के लिए वोट मांगे थे।

    उनकी जीत पर इन तमाम लोगों के अलावा दिल्ली उच्च न्यायालय के अधिवक्ता राहुल सिंह आदि ने भी बधाई दी है।

    शुरुआती राउंड से बनाई बढ़त

    • विकासपुरी सीट के लिए कुल 29 राउंड में मतगणना हुई। पंकज शुरुआत से ही इसमें बढ़त बनाते रहे। पहले ही राउंड में उन्हें 1890 मतों की बढ़त मिली।
    • उनकी बढ़त का सिलसिला पांचवें राउंड तक लगातार चला। छहे से नौवें राउंड तक आम आदमी पार्टी के महिंदर यादव को बढ़त मिली और एक बार के लिए मुकाबला काफी नजदीकी हो गया।
    • इसके बाद स्थिति फिर से बदली। केवल 12वें, 19वें, 22वें, 26 और 28वें राउंड को छोड़ दें तो आखिर तक पंकज बढ़त बनाते रहे।
    • 22वें राउंड तक दोनों प्रमुख प्रतिद्वंदी के बीच मतों का अंतर 5000 से 9000 के बीच बना हुआ था, जो 23वें राउंड से बढ़ने लगा।

    यह भी पढ़ें-

    खबरें और भी

    दिल्ली की सभी 70 सीटों पर कौन जीता, कौन हारा? यहां देखिए पूरी लिस्ट

    केजरीवाल से कहां हुई चूक? महागठबंधन के साथी दल ने खुलकर बताया, कांग्रेस को भी कर दिया आगाह