Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मनोज तिवारी के रोड शो में बाधा पहुंचाने की कोशिश करने वाले 6 राजद कार्यकर्ता गिरफ्तार, 15-20 अज्ञात पर FIR

    Updated: Sun, 02 Nov 2025 03:36 PM (IST)

    बक्सर के कृष्णाब्रह्म में भाजपा सांसद मनोज तिवारी के रोड शो में बाधा डालने के आरोप में छह राजद कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन की ओर से ...और पढ़ें

    मनोज तिवारी के रोड शो में हंगामा

    मनोज तिवारी के रोड शो में हंगामा

    संवाद सहयोगी, कृष्णाब्रह्म (बक्सर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अरियांव ब्रह्मस्थान के पास से गुजर रहे भाजपा सांसद मनोज तिवारी के रोड शो में व्यवधान डालने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 11 लोगों को नामजद करते हुए 15 से 20 अज्ञात लोगों को भी आरोपित बनाया गया है। प्राथमिकी प्रशासन की ओर से कराई गई है। 

    प्रशासन की ओर से नंदन या अरियांव तक रोड शो की निगरानी के लिए बतौर दंडाधिकारी मनरेगा के पंचायत तकनीकी सहायक धनजी सिंह के बयान पर प्राथमिकी की गई है। इसमें कहा गया है कि अरियांव ब्रह्म स्थान के पास 25 से 30 लोगों ने राष्ट्रीय जनता दल का झंडा दिखाते हुए राजद जिंदाबाद और बीजेपी मुर्दाबाद का नारा लगाया। साथ ही रोड शो में व्यवधान पैदा करने की कोशिश की। 

    रात में ही कार्रवाई करके 6 लोगों को गिरफ्तार किया

    आवेदन में कहा गया है कि सशस्त्र बलों ने उपद्रवियों को तितर-बितर करते हुए काफिले को सुरक्षित आगे निकाल लिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने रात में ही कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

    इनमें सोनू कुमार, सुमन कुमार, गोरख यादव, रोहित कुमार, अरुण यादव, मुकेश यादव शामिल हैं। कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष संजीत कुमार राम ने कहा कि वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार समुचित जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी