Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav: 'चाचा को हाईजैक कर लिया नहीं तो...', बक्सर में गरजे तेजस्वी यादव , कहा- अब पटना में होगा महारैला

    Updated: Fri, 23 Feb 2024 03:23 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आज बक्सर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और नीतीश सरकार पर जमकर निशाना ...और पढ़ें

    Tejashwi Yadav: बक्सर में गरजे तेजस्वी यादव, भाजपा पर बोला हमला (जागरण)
    Tejashwi Yadav: बक्सर में गरजे तेजस्वी यादव, भाजपा पर बोला हमला (जागरण)

    HighLights

    1. बक्सर में भाजपा और नीतीश कुमार के खिलाफ खूब गरजे तेजस्वी यादव
    2. तेजस्वी यादव ने 10 लाख नौकरी को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा

    जागरण संवाददाता, बक्सर। Bihar Political News Hindi: राष्ट्रीय जनता दल की ओर से आयोजित जन विश्वास यात्रा के क्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय के किला मैदान में  एक जनसभा को आयोजित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए राजधानी पटना में तीन मार्च को पूरे राज्य से महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा होगा। महारैला होगा। उसी दिन से भाजपा उखड़ने लगेगी।

    भाजपा ने जनता की आकांक्षा पूरी नहीं होने दी

    तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) कहा कि 2020 के चुनाव में 10 लाख नौकरी का वादा किया था। बिहार की जनता ने तब राष्ट्रीय जनता दल को मौका दिया था, लेकिन भाजपा ने जनता की आकांक्षा पूरी नहीं होने दी। छल कपट से हमारी सरकार नहीं बनने दी गई इसके बाद हम विपक्ष में बैठे। कुछ साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे पास आए और लालू जी एवं हमारी माता राबड़ी देवी से माफी मांगे।

    चाचा को हाईजैक कर लिया नहीं तो हमारा लक्ष्य पूरा हो जाता

    तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि 2024 में हम लोग साथ मिलकर भाजपा को रोकने का काम करेंगे। हम लोगों ने मिलकर सरकारी बनाई। लेकिन हमारी शर्त थी कि सरकार तभी बनाएंगे, जब 10 लाख नौकरी देने का वादा पूरा करेंगे। हमारी पार्टी ने उनकी मदद की। हम सरकार में आए तो 17 महीने में 5 लाख नौकरियां दीं। अगले 5 साल में अगले हमारा लक्ष्य पूरा हो जाता। 10 लाख को नौकरी हम दे देते। लेकिन भाजपा ने हमारे चाचा को हाईजैक कर लिया। लेकिन हम फाइल पर साइन करके आ गए हैं। जल्दी ही स्वास्थ्य विभाग में बड़ी बहाली निकलने वाली है।

    यह भी पढ़ें

    KK Pathak: केके पाठक ने लिया ऐतिहासिक फैसला, पूरे बिहार में हो रही तारीफ, ऐसा करने वाले पहले अधिकारी बने

    Bihar Politics: अब क्या होगा लालू परिवार का? सम्राट चौधरी ने विधानसभा में कर दिया बड़ा एलान, कहा--खुलेआम 17 विधायक ...


    खबरें और भी