Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar: नीतीश कुमार के साथ जाएंगे तेजस्वी यादव? I.N.D.I.A पर दे दिया चौंकाने वाला बयान

    Updated: Wed, 08 Jan 2025 07:34 PM (IST)

    बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बक्सर में पत्रकारों से बातचीत में कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए केवल लोक ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार के साथ जाएंगे तेजस्वी यादव?
    नीतीश कुमार के साथ जाएंगे तेजस्वी यादव?

    HighLights

    1. केवल लोकसभा चुनाव के लिए था आईएनडीआईए: तेजस्वी यादव
    2. तेजस्वी ने फिर दोहराया, अब जदयू के साथ जाने का कोई सवाल ही नहीं
    3. तेजस्वी बोले, जदयू भाजपा बन गया है, दो-चार लोग भाजपा से लिंक कर पार्टी चला रहे

    जागरण संवाददाता, बक्सर। आईएनडीआईए केवल लोकसभा चुनाव के लिए था। राज्यों के विधानसभा चुनाव में इसकी कोई भूमिका नहीं है। ये बातें बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जिला मुख्यालय स्थित परिसदन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहीं।

    पत्रकारों ने जब उनसे दिल्ली के विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2025) में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अलग-अलग चुनाव लड़ने और आईएनडीआईए के भविष्य पर सवाल पूछा, तो उन्होंने ये बातें कहीं।

    उन्होंने इसके साथ यह भी जोड़ा कि बिहार में राजद और कांग्रेस शुरू से साथ रही है। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कब किसका पैर छू दें, कुछ नहीं कहा जा सकता है। वह सदन में कुछ नहीं बोलते। पत्रकार से बात नहीं करते।

    तेजस्वी ने फिर दोहराया कि अब उनके साथ जाने का कोई सवाल ही नहीं है। जनता दल यूनाइटेड अब भाजपा बन गया है। जदयू में दो-चार लोग हैं, जो भाजपा से लिंक करते हुए पार्टी को चला रहे हैं।

    कब मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा?

    उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन राज्य को विशेष दर्जा के सवाल पर कोई प्रगति नहीं हो रही है। बिहार में किसान, मजदूर या नौजवान किसी के लिए काम नहीं हो रहा है। बिहार लगातार पीछे जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कई बार विशेष राज्य की बात है। बिहार में उनकी सरकार है। केंद्र की सरकार का भी वह हिस्सा हैं। उन्हें बताना चाहिए कि अब नहीं तो कब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा।

    'अब हर चीज उल्टी हो रही'

    प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बिहार में महागठबंधन सरकार के दौरान हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब हर चीज उल्टी हो रही है। हमारे सरकार में आने से पहले बिहार में पेपर लीक होता था। हमारे बिहार की सरकार से बाहर हटते ही फिर पेपर लीक होने लगे हैं। सरकार ने इसके लिए किस अधिकारी पर कार्रवाई की है? इसका किंगपिन कौन है?

    खबरें और भी

    'चंद अफसरों के भरोसे चल रहा बिहार'

    तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार चंद अफसरों के भरोसे चल रहा है। राज्य में अधिकारियों को लूट की छूट मिल गई है। प्रशासनिक अराजकता पूरे राज्य में फैल गई है। मुख्य सचिव और डीजीपी का पद महत्वहीन हो गया है। कुछ पुराने रिटायर्ड अधिकारी ही राज्य को चला रहे हैं। काबिल अधिकारियों को शंटिंग पोस्ट पर डालकर इस सरकार ने उनको अनदेखा किया है।

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: उधर लालू ने दिया नीतीश को ऑफर, इधर तेजस्वी ने कह दी ऐसी बात; CM को बताया...

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: तेजस्वी यादव का तंज, दूसरों के बहकावे में हैं नीतीश कुमार; 4 लोग चला रहे हैं सरकार