यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फ्लिपकार्ट के पैकेज हब में चोरी; डेढ़ माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, क्या चोरों की शिनाख्त होने का दावा भी झूठा?
Buxar News करीब डेढ़ माह पहले फ्लिपकार्ट के पैकेज हब में हुई चोरी का पर्दाफाश अभी तक पुलिस नहीं कर सकी है। चोरों ने मेन ग्रिल और लॉकर तोड़कर करीब पांच ल ...और पढ़ें

HighLights
- फ्लिपकार्ट के वितरण केंद्र में चोरी के डेढ़ माह बाद भी खाली हाथ पुलिस
- 26 अगस्त की रात पुराना भोजपुर स्थित पैकेज हब में हुई थी पांच लाख की चोरी
संवाद सहयोगी, डुमरांव (बक्सर)। लगभग डेढ़ माह पहले एनएच-120 के डुमरांव और पुराना भोजपुर के बीच स्थित फ्लिपकार्ट के वितरण केंद्र में चोरी हो गई थी। आज डेढ़ माह बाद भी इस मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं।
इस मामले में चोरों की गिरफ्तारी तो नहीं हुई, लेकिन पुलिस शिनाख्त होने का दावा कर रही हैं। बता दें कि पिछले 26 अगस्त की रात पुराना भोजपुर स्थित फ्लिपकार्ट के पैकेज हब का मेन ग्रिल और लॉकर तोड़कर करीब पांच लाख रुपये नकदी की चोरी कर ली गई थी।
इस दौरान चोरों ने हब में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ने के साथ ही अलार्म का तार भी काट दिया था। सुबह में जब इस घटना की जानकारी हुई, तो पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई थी।
पुलिस का दावा झूठा?
शुरू में पुलिस सीसीटीवी के हार्ड डिस्क के सहारे चोरों की पहचान का प्रयास कर रही थी, लेकिन सूत्रों की मानें तो हार्ड डिस्क में पुलिस को ऐसी तस्वीर नहीं मिली है, जिससे चोरों की शिनाख्त हो सके।
जानकारों की मानें तो चोरों के द्वारा हार्ड डिस्क से छेड़छाड़ किए जाने से इनकार नहीं किया जा सकता है। उधर, तकनीक के सहारे घटना में शामिल अपराधियों की पहचान होने की बात पुलिस कर रही हैं।
फिलहाल इस बड़े मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आसपास के लोगों तथा व्यवसायियों में चोर-उचक्कों का भय बना हुआ है। डेढ़ माह बाद भी कुछ हाथ नहीं लगने से लोग प्रशासन ने नाराज हैं।
ये भी पढ़ें -