Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बक्‍सर में यूपी के मंत्री ने की जमीन देने की घोषणा, बिहार के शिक्षा मंत्री बोले- जल्‍द होगा स्‍कूल न‍िर्माण

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 10:44 AM (IST)

    बक्सर के छोटका राजपुर में नया इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय खुलेगा। यूपी के मंत्री दयाशंकर सिंह ने इसके लिए जमीन दान करने की घोषणा की, जिस पर बिहार के शिक ...और पढ़ें

    कार्यक्रम में उपस्‍थ‍ित श‍िक्षा मंत्री म‍िथ‍िलेश त‍िवारी, यूपी सरकार के मंत्री दयाशंकर स‍िंंह व अन्‍य। जागरण

    कार्यक्रम में उपस्‍थ‍ित श‍िक्षा मंत्री म‍िथ‍िलेश त‍िवारी, यूपी सरकार के मंत्री दयाशंकर स‍िंंह व अन्‍य। जागरण

    HighLights

    1. छोटका राजपुर में नया इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय खुलेगा।

    2. यूपी के मंत्री दयाशंकर सिंह ने स्कूल के लिए जमीन दान की।

    3. बिहार के शिक्षा मंत्री ने जल्द भवन निर्माण का आश्वासन दिया।

    संवाद सहयोगी, सिमरी (बक्सर)। प्रखंड क्षेत्र की परसनपाह पंचायत के अंतर्गत छोटका राजपुर गांव में नया इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय खुलेगा।

    ये बातें उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गुरुवार की देर शाम आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं।

    यूपी सरकार के मंत्री ने अपने पैतृक गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के लिए जमीन दान देने की घोषणा की।

    पिता की पुण्‍यत‍िथ‍ि पर दयाशंकर स‍िंह ने की घोषणा 

    इस पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री ने कहा कि भूमि उपलब्ध होते ही शिक्षा विभाग विद्यालय भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराएगा, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

    यह घोषणा यूपी सरकार के मंत्री के पिता स्व विंध्याचल सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच सह दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। 

    स्‍वास्‍थ्‍य श‍िव‍िर में बड़ी संख्‍या में पहुंचे लोग 

    इसमें काफी संख्‍या में लोगों ने स्‍वास्‍थ्‍य जांच कराई और नि:शुल्‍क दवा ली। डाॅ. राकेश कुमार ने रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की।

    उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में नियमित स्वास्थ्य जांच और सतर्कता से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता, संतुलित खानपान और नियमित दिनचर्या अपनाने की अपील की।

    कार्यक्रम में  डुमरांव के विधायक राहुल सिंह, मुन्ना सिंह, विजय कुमार मिश्र समेत उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धांजलि, जनसेवा और सामाजिक सरोकार का वातावरण बना रहा।