यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: लोकसभा चुनाव में मिली हार को अब तक भूल नहीं पाए उपेंद्र कुशवाहा, काराकाट सीट को लेकर फिर दिया बयान
बक्सर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सदस्यता महापर्व में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में साजिश ...और पढ़ें

HighLights
- साजिश के कारण हारा काराकाट से लोकसभा चुनाव : उपेंद्र कुशवाहा
- उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- रास्ता बदला है, लेकिन मंजिल नहीं
संवाद सहयोगी, धनसोई (बक्सर)। बक्सर जिले के धनसोई बाजार के हरिनारायण साहब भुवनेश्वर जनता महाविद्यालय के प्रांगण में रविवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सदस्यता महापर्व का आयोजन किया गया।
इसमें बिहार यात्रा पर निकले राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे कुछ आग्रह करने आए हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की साजिश के कारण लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट से परिणाम आशा के अनुरूप नहीं आया। साजिश करने वाले फिर भी उन्हें सांसद बनने से नहीं रोक सके।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग आरोप लगाते हैं कि उपेंद्र कुशवाहा बार-बार रास्ता बदल लेते हैं। मैने रास्ता बदला है, लेकिन मंजिल नही। इस दौरान उपस्थित जीविका दीदियों ने अपनी समस्याओं से मांग पत्र उन्हें सौंपा।
सांसद को चांदी का मुकुट व अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इस मौके पर दयानंद मौर्य, किशोर कुशवाहा, सत्येंद्र कुशवाहा, हिटलर कुशवाहा, जंगबहादुर सिंह, ई स्मृति कुमुद, विनय कुशवाहा, अनंत कुमार गुप्ता, दीनानाथ ठाकुर, जितेंद्र नाथ पटेल, आदि मौजूद रहे।

राज्य सभा सांसद को चांदी का मुकुट पहनाते राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ता
एनडीए की सरकार बनाने को चल रही बिहार यात्रा
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बैरी छावनी पर हुआ स्वागत