Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बक्सर स्टेशन के पास लॉज में 45 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने खंगाली CCTV फुटेज; FIR दर्ज

    By Ashok Kumar SinghEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 05:43 PM (IST)

    बिहार के बक्सर में एक 45 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के मुताबिक वह गांव-गांव घूमकर आशा का काम करती है और किसी कार्य से ब ...और पढ़ें

    बक्सर स्टेशन के पास लॉज में 45 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने खंगाली CCTV फुटेज (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    बक्सर स्टेशन के पास लॉज में 45 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने खंगाली CCTV फुटेज (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. स्टेशन के पास एक लॉज में 45 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म
    2. महिला थाने में केस दर्ज कर पीड़िता की कराई गई मेडिकल जांच
    3. पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है

    जागरण संवाददाता, बक्सर। Buxar Woman Rape नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के स्टेशन रोड स्थित एक लॉज में शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज करा दी है। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई और 164 के तहत कोर्ट में बयान दर्ज किए।

    आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में लगी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि यह मामला बुधवार की रात का है। घटना की शिकार महिला के बयान के अनुसार, वह राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है तथा गांव-गांव घूमकर आशा का काम करती है।

    किसी काम से बक्सर आई थी पीड़िता

    महिला ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को किसी काम से पड़ोस के ही गांव के एक व्यक्ति के साथ बक्सर आई थी। जहां रात होने के बाद आरोपित महिला को एक लॉज में ले गया और रात में जबरन उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सुबह आरोपित लॉज से फरार हो गया।

    '...महिला को जबरदस्ती लॉज में ले जाया गया'

    इसके बाद पीड़िता महिला थाना पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि लॉज का सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर आरोपित व्यक्ति महिला के साथ दिखाई दे रहा है। साथ ही फुटेज से यह प्रतीत नहीं होता कि महिला को जबरदस्ती लॉज में ले जाया गया है।

    खबरें और भी

    बहरहाल, पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए रात में छापेमारी की गई। मगर वह अब तक नहीं मिला है। इस बीच पीड़ित महिला का कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराने के साथ उसकी मेडिकल जांच करा ली गई है।

    ये भी पढ़ें- Bihar News: साहरघाट डकैती कांड में एसटीएफ के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 10 बदमाशों को किया गिरफ्तार

    ये भी पढ़ें- श्लोक अपहरण कांड: कोरियन वेब सीरिज देख रची किडनैपिंग की साजिश, पिट्ठू बैग ने कर दिया पर्दाफाश