Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Darbhanga News: दरभंगा से दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी, एक और नई एयरलाइंस कंपनी ने शुरू की हवाई सेवा

    Updated: Fri, 04 Apr 2025 03:51 PM (GMT+05:30)

    अकासा एयरलाइंस ने दरभंगा एयरपोर्ट से अपनी उड़ान सेवा शुरू कर दी है। शुक्रवार को दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट ने सुबह 1158 बजे दरभंगा से दिल्ली एयरपोर्ट क ...और पढ़ें

    दरभंगा एयरपोर्ट से अकासा की फ्लाइट ने भरी उड़ान
    दरभंगा एयरपोर्ट से अकासा की फ्लाइट ने भरी उड़ान

    संवाद सहयोगी, दरभंगा। अकासा एयरलाइंस ने शुक्रवार को दरभंगा एयरपोर्ट से सीधी उड़ान शुरू कर दी है। 197 सीटर विमान में सभी सींटे फुल होकर शुक्रवार को पहली फ्लाइट रवाना हुई। अकासा एयरलाइंस का विमान सुबह 9 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरकर 10:45 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पर पहुंचा।

    विमान से पहुंचे सभी यात्रियों को फूल व चॉकलेट बांट कर उसका स्वागत किया गया। इसके बाद यहां से 11:58 में दिल्ली एयरपोर्ट के लिए हरी झंडी दिखकर दरभंगा एयरपोर्ट से फ्लाइट को रवाना किया गया।

    दरभंगा एयरपोर्ट से रवाना हुआ विमान।

    मंत्री संजय सरावगी ने पहले यात्री को दिया बोर्डिंग पास

    एयरपोर्ट पर अकासा एयरलाइंस की उड़ान सेवा का शुभारंभ राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह दरभंग नगर विधायक संजय सरावगी ने प्रथम यात्री को दिल्ली के लिए बोर्डिंग पास देकर किया।

    दिल्ली से दरभंगा सांसद ने विमान को दिखाई हरी झंडी

    इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयरलाइंस की विमान को दरभंगा एयरपोर्ट के लिए दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर, राज्यसभा सदस्य संजय झा और केंद्रीय विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने हरि झंडी दिखाकर उड़ान के लिए रवाना किया।

    इस दौरान राजस्व मंत्री सरावगी ने अविमान में सफर करने वाले यात्रियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आज दरभंगा और मिथिलांचल वासियों के लिए बड़ा दिन है। यहां से देश की जितनी एयरलाइंस कंपनी है सभी उड़ान शुरू करने के लिए स्लाट की मांग कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    हवाई यात्रा करने वाले उत्साहित

    बता दें कि दरभंगा एयरपोर्ट की शुरुआत आठ नवंबर 2020 को उड़ान योजना के तहत हुई। पहले स्पाइसजेट कंपनी ने दरभंगा से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए अपनी सेवा प्रारंभ की।

    इसके बाद इंडिगो एयरलाइंस ने हैदराबाद, कोलकाता के बीच उड़ान शुरू कर दिया। यहां से विभिन्न शहरों के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों का रुझान बढ़ता चला आया।

    बड़ी संख्या में लोग दिल्ली और मुंबई हवाई मार्ग पर यात्रा करने पहुंचते हैं। इस दोनों व्यस्ततम मार पर स्पाइसजेट कंपनी की एक-एक फ्लाइट उड़ान भर रही थी, लेकिन उड़ान को लेकर अनिश्चितता रहती थी।

    फ्लाइट देर से पहुंचना, अचानक फ्लाइट रद की घोषणा होने से एयरपोर्ट से यात्रियों को कई परेशानियों की सामना करते हुए वापस लौटना पड़ जाता था।

    यह स्थिति सबसे अधिक दिल्ली और मुंबई हवाई मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ देखा जाता था। इसको देखते हुए एक दिसंबर 2024 को दरभंगा और मुंबई हवाई मार्ग पर इंडिगो ने एक विमान की सेवा शुरू की। मुंबई के लिए सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार के लिए उड़ान शुरू है।

    12 दिसंबर 2024 को दरभंगा और दिल्ली के बीच इंडिगो की एक विमान बढ़ा दिया गया। जो प्रतिदिन उड़ान भर रही है। अब अकासा एयरलाइंस ने दरभंगा और दिल्ली के बीच एंट्री मार दी है। इससे दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले पूरे मिथिलांचल सहित पड़ोसी देश नेपाल तक लोग उत्साहित हैं।

    कंपनी व विमान के आगमन एवं प्रस्थान की समय सारणी

    स्पाइसजेट

    • मुंबई से दरभंगा नौ बजे
    • दरभंगा से मुंबई 9:30 बजे
    • दिल्ली से दरभंगा 12:15 बजे
    • दरभंगा से दिल्ली 12:50 बजे

    अकासा

    • दिल्ली से दरभंगा 10:55 बजे
    • दरभंगा से दिल्ली 11:30 बजे

    इंडिगो

    • कोलकाता से दरभंगा 11:55 बजे
    • दरभंगा से कोलकाता 12:25 बजे
    • हैदराबाद से दरभंगा 2:20 बजे
    • दरभंगा से हैदराबाद तीन बजे
    • दिल्ली से दरभंगा चार बजे
    • दरभंगा से दिल्ली 4:35 बजे

    10 विमानों का हुआ आवागमन

    दरभंगा एयरपोर्ट से गुरुवार को 10 विमानों का आवागमन हुआ। सभी फ्लाइट समय से पहले पहुंच गई। जानकारी के अनुसार मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 115 निर्धारित समय नौ बजे पहुंच गई। कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7234 निर्धारित समय 11:55 से आठ मिनट पहले पहुंच गई।

    दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 475 निर्धारित समय 12:15 से 33 मिनट पहले पहुंच गई। हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:20 से 15 मिनट पहले पहुंच गई। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय चार बजे पहुंच गई।

    ये भी पढ़ें

    Purnia Airport: पूर्णिया को 15 अगस्त से पहले मिलेगी हवाई सेवा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया एलान

    Four Lane: आरा-सासाराम और मोकामा-मुंगेर फोर लेन को लेकर आ गया एक और अपडेट, जल्द मिलेगी खुशखबरी