विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शेड्यूल में ही नहीं थी दिल्ली से दरभंगा वाली अकासा की फ्लाइट, एप बता रहा डायवर्ट

Published: Sat, 31 Oct 2026 05:31 PM (IST)

अकासा एयर की दिल्ली-दरभंगा उड़ान शेड्यूल में शामिल नहीं थी, ऐप में डायवर्जन की जानकारी तकनीकी गड़बड़ी थी। दरभंगा एयरपोर्ट ...और पढ़ें

शनिवार को दरभंगा एयरपोर्ट पर दोपहर बाद ही विमानों की आवाजाही निर्धारित थी।

शनिवार को दरभंगा एयरपोर्ट पर दोपहर बाद ही विमानों की आवाजाही निर्धारित थी। 

HighLights

  1. अकासा की दिल्ली-दरभंगा उड़ान शेड्यूल में शामिल नहीं थी।

  2. फ्लाइट रडार ऐप में डायवर्जन की जानकारी गलत थी।

  3. दरभंगा एयरपोर्ट पर वायुसेना के मेंटेनेंस से आवाजाही प्रभावित।

संवाद सहयोगी, दरभंगा।  दरभंगा से दिल्ली हवाई मार्ग पर शनिवार को अकासा एयर की कोई भी फ्लाइट शेड्यूल में शामिल नहीं थी। दरभंगा एयरपोर्ट के निदेशक दिलीप कुमार ने स्पष्ट किया कि दिल्ली और दरभंगा के बीच अकासा के किसी उड़ान का परिचालन प्रस्तावित ही नहीं था।

वायुसेना का मेंटेनेंस

शनिवार को दरभंगा एयरपोर्ट पर दोपहर बाद ही विमानों की आवाजाही निर्धारित थी। उससे पहले हवाई अड्डे पर वायुसेना का मेंटेनेंस कार्य चल रहा था। इस वजह से दोपहर 12 बजे तक किसी भी फ्लाइट की लैंडिंग और टेकऑफ पूरी तरह बंद रखी गई थी।

एप में एरर

फ्लाइट रडार एप पर अकासा की उड़ान डायवर्ट होने की जानकारी दिखने पर निदेशक ने कहा कि एप में एरर या तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है। जब शेड्यूल में फ्लाइट ही नहीं थी तो यात्रियों के परेशान होने या डायवर्ट होने का सवाल ही नहीं उठता।

मुंबई की उड़ानें रद

शनिवार को मुंबई से दरभंगा आने-जाने वाली स्पाइसजेट और अकासा एयर की एक-एक जोड़ी फ्लाइट शेड्यूल के अनुसार रद्द रही। मुंबई मार्ग पर उड़ानों के रद्द रहने से दरभंगा और मुंबई के बीच यात्रियों की संख्या शून्य दर्ज की गई।

छह उड़ानों से संचालन

तमाम अटकलों के बीच शनिवार को दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच छह विमानों की सामान्य आवाजाही हुई। बेंगलुरु से अकासा तथा हैदराबाद और दिल्ली से इंडिगो की उड़ानें अपने तय समय से पहले दरभंगा पहुँच गईं।

शनिवार को कुल छह उड़ानों के जरिए दरभंगा एयरपोर्ट से 1025 यात्रियों ने सुगम यात्रा की। इंडिगो की दरभंगा-मुंबई फ्लाइट हफ्ते में केवल चार दिन (रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार) संचालित होती है।

यह भी पढ़ें- दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों को झटका, मुंबई के बाद दिल्ली की फ्लाइट भी रद, अचानक एलान से बदला प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।