विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केबीसी विनर मां की कैंसर से हुई मौत, अब बेटे ने KBC जूनियर में अमिताभ बच्‍चन के सवालों के दिए जवाब; जीते 7.30 लाख रुपये

By Mrityunjay BhardwajEdited By: Prateek Jain
Published: Tue, 21 Nov 2023 09:21 PM (IST)

Akshay Anand KBC Junior कौन बनेगा करोड़पति जूनियर में दरभंगा के अक्षय आनंद ने अपनी बुद्धिमत्ता से एक बार फिर ...और पढ़ें

केबीसी जूनियर में अमिताभ बच्‍चन के सवालों का जवाब देता दरभंगा का अक्षय आनंद।
केबीसी जूनियर में अमिताभ बच्‍चन के सवालों का जवाब देता दरभंगा का अक्षय आनंद।

HighLights

  1. दरभंगा के छात्र अक्षय आनंद ने केबीसी जूनियर में जीती 7.30 लाख की इनामी राशि
  2. मां आरती झा ने भी कौन बनेगा करोड़पति के 11 वें सीजन में जीते थे 6.40 लाख रुपये

संवाद सहयोगी, दरभंगा: कौन बनेगा करोड़पति जूनियर में दरभंगा के अक्षय आनंद ने अपनी बुद्धिमत्ता से एक बार फिर मिथिला के इतिहास को दोहराया है। इसका प्रसारण 20 नवंबर को हुआ है। उसने न केवल सात लाख 30 हजार की इनामी राशि जीती, बल्कि अपनी अद्भुत सूझबूझ का भी परिचय दिया।

अक्षय ने 6 लाख 40 हजार की राशि सामान्य राउंड से, जबकि 90 हजार की राशि रैपिड फायर सवालों का त्वरित जवाब देकर जीती। असिस्टेंट प्रोफेसर घनश्याम कुमार झा एवं बैंक कर्मचारी स्वर्गीय आरती झा का पुत्र अक्षय आनंद दिल्ली मोड़ स्थित दरभंगा पब्लिक स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता है।

12वें सवाल पर अक्षय ने गेम किया क्विट

केबीसी जूनियर में 7 करोड़ की इनामी राशि के लिए खेलते हुए अक्षय ने बिग बी के पहले 10 प्रश्नों का सही उत्तर बेहद सहजता और आत्मविश्वास के साथ दिया।

11वें सवाल तक आते-आते अक्षय की तीनों लाइफ लाइन खत्‍म हो गई, लेकिन अंत में सही जवाब देकर अक्षय ने छह लाख 40 हजार रुपये प्‍वाइंट की रा‍शि जीत ली। जब अक्षय सात करोड़ से महज पांच कदम दूर था तब 12वें सवाल में अक्षय को दो विकल्पों के बीच मन में संशय हुआ और उसने रिस्क लेने की जगह गेम को जीती इनामी राशि के साथ छोड़ना बेहतर समझा।

अक्षय की हाजिर जवाबी से प्रभावित दिखे बिग बी

प्रसारित एपिसोड में अमिताभ बच्चन भी अक्षय की हाजिर जवाबी से प्रभावित दिखे और अक्षय के चुटकुलों पर जमकर हंसे। अक्षय के पिता घनश्याम कुमार झा ने बताया कि बचपन से ही अक्षय की सिलेबस के साथ-साथ अतिरिक्त किताबों एवं जानकारियों में भी गहन रुचि रही है। इससे उसका सामान्य ज्ञान का आधार बहुत मजबूत कर दिया है।

दरभंगा पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. मदन कुमार मिश्रा ने अक्षय की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे दरभंगा के लिए एक गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है।

केबीसी विनर मां की कैंसर से हुई मौत

विदित हो कि अक्षय की मां स्वर्गीय आरती झा भी सितंबर 2019 में कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर पहुंच चुकी थी।

अक्षय टेलीफोन राउंड के माध्यम से कौन बनेगा करोड़पति तक पहुंचने के लिए अपनी मां से मार्गदर्शन ले रहा था, लेकिन दुर्भाग्यवश उनका केबीसी जूनियर में चयन होने और एपिसोड शूट होने की प्रक्रि‍या के दरमियान ही कैंसर से जूझ रहीं मां का देहांत हो गया। आरती ने भी कौन बनेगा करोड़पति के 11 वें सीजन में 6.40 लाख रुपये जीते थे।

यह भी पढ़ें - KK Pathak: बिहार के इस जिले में 30 हजार से ज्‍यादा बच्‍चों के स्कूल से नाम कटे, स्‍कॉलरशिप समेत ये लाभ भी होंगे बंद

यह भी पढ़ें - Bihar: 75 प्रति‍शत आरक्षण बिल पर राज्‍यपाल के साइन होते ही एक्‍शन में आए CM नीतीश, विभागों को दिए ताबड़तोड़ निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।