Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा में सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बुलेट, सेना के जवान सहित 3 की मौत

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 10:57 PM (IST)

    कुशेश्वरस्थान के धबौलिया पुल पर खड़े ट्रक से बुलेट बाइक टकराने से एक सेना के जवान सहित तीन युवकों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    ट्रक और बुलेट में टक्कर। (जागरण)

    ट्रक और बुलेट में टक्कर। (जागरण)

    HighLights

    1. धबौलिया पुल पर खड़े ट्रक से बुलेट की टक्कर।

    2. सेना के जवान सहित तीन युवकों की दर्दनाक मौत।

    3. हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया।

    संवाद सहयोगी, कुशेश्वरस्थान/बिरौल। कुशेश्वरस्थान धबौलिया एसएच 56 में शनिवार की शाम करीब 7:30 बजे धबौलिया पुल पर खड़े ट्रक से टकराकर बुलेट सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

    मृतकों में कुशेश्वरस्थान प्रखंड के बड़गांव निवासी वरीय पत्रकार अरुण कुमार राय के छोटे पुत्र सेना के जवान अखिलेश आनंद (35), कुशेश्वरस्थान पूर्वी नगर पंचायत के धबौलिया निवासी स्वर्गीय राम सिंह के पुत्र पंकज राय(38) और केवटगाम पंचायत के भरडीया निवासी संतोष यादव के पुत्र बादल यादव (30) शामिल है।

    तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक बुलेट बाइक पर सवार होकर धबौलिया से कुशेश्वरस्थान की ओर आ रहे थे।

    इसी दौरान धबौलिया पुल पर खडे ट्रक के पीछे से बुलेट टकरा गई। जिसमें तीनों युवक की गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों युवक को लगभग आधा किलो मीटर की दूरी पर अवस्थित सीएचसी कुशेश्वरस्थान पर पहुंचाया।

    जहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मौके पर दल बल के साथ पहुंचे कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि चिकित्सा अधिकारी डॉ. मो. सोहराब ने बताया कि तीनों युवक की मौत हो चुकी थी।

    एक साथ तीन मौत की घटना से सशंकित सीएचसी चिकित्सक और कर्मचारी नजर बंद हो गये। इधर एहतियातन पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।

    पूरे इलाके में शोक का माहौल

    थानाध्यक्ष प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इधर, हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

    नाराज ग्रामीणों ने कुशेश्वरस्थान–फुलतोड़ा सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि पुल पर अनावश्यक रूप पर ट्रक एवं अन्य वाहन खड़े रहते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं।

    मौके पर एसडीओ प्रभाकर तिवारी सहित कई थानों की पुलिस पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और लोगों को समझाने में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, सैनिक अखिलेश आनंद अभी राजस्थान के बीकानेर में पदस्थापित था।

    गर्भवती है पत्नी

    रविवार को उसकी बेटी का जन्मदिन था। इसके लिए छुट्टी लेकर तीन दिन पहले घर आया था। जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए वहीं से बुलेट बाइक भी लेकर आया था। उसकी पत्नी सात माह की गर्भवती है। घटना के बाद स्वजन में कोहराम मचा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- औरंगाबाद में सड़क हादसा, 2 युवकों की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा