Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: दरभंगा में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 11:19 PM (IST)

    Bihar News बिहार में जहरीली शराब से पीने होने वाली मौतें कम होने का नाम नहीं ले रही। दरभंगा के मकसूदपुर गांव में जहरीली शराब पीने के कारण सोमवार को दो ...और पढ़ें

    बिहार के दरभंगा में जहरीली शराब पीने से दो की मौत, तीन की हालत गंभीर।
    बिहार के दरभंगा में जहरीली शराब पीने से दो की मौत, तीन की हालत गंभीर।

    जागरण संवाददाता, दरभंगा। बिहार में जहरीली शराब से पीने होने वाली मौतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरभंगा के हायाघाट थानाक्षेत्र के मकसूदपुर गांव में सोमवार को जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

    अबतक मिली जानकारी के मुताबिक, मकसूदपुर गांव का दिव्यांग युवक दिनेश दास देशी शराब बनाकर बेंचा करता है। गांव के संतोष कुमार दास (26), भुखला सहनी (56), लालटून सहनी (55) और अर्जुन दास (42) सहित अन्य एक युवक ने रविवार को शराब खरीदकर एक साथ बैठकर पी थी।

    8 से 10 बजे के बीच दो लोगों की मौत

    शराब पीने के बाज इन सभी की धीरे-धीरे तबीयत बिगड़ने लगी। सोमवार की सुबह आठ से दस बजे के बीच संतोष और भुखला की मौत हो गई। इस बीच गांव वालों को इन लोगों के शराब पीने के बारे में पता चला।

    तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

    स्वजनों के बीच मचे कोहराम के बीच अन्य तीनों को पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से लालटुन सहनी को डीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि, अर्जुन को समस्तीपुर में भर्ती कराया गया है। हालांकि, तीसरे का इलाज कहां चल रहा है, यह अब तक जानकारी नहीं मिल सकी है।

    खबरें और भी

    क्या बोले पुलिस अधीक्षक

    वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने बताया कि जिन दो लोगों की मौत हुई है, उनके शवों को जला दिया गया है। इसके अलावा अन्य तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौत के कारणों के बारे अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, मौत के पीछ शराब पीने की बात सामने आ रही है।