विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में नौकरी का मौका, 12वीं पास से स्नातक तक के लिए विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

Published: Wed, 28 Oct 2026 08:10 PM (IST)

100 Job Vacancies in Darbhanga : दरभंगा जिला नियोजनालय में 30 अक्टूबर को जॉब कैंप लगेगा, जिसमें 12वीं पास से ...और पढ़ें

Darbhanga Job Camp : इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

Darbhanga Job Camp : इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. दरभंगा में 30 अक्टूबर को जॉब कैंप।

  2. 12वीं पास से स्नातक तक के लिए 100 पद।

  3. चयनितों को 17 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अगर आपकी उम्र 22 से 42 वर्ष के बीच है और आप 12वीं पास, आइटीआइ, स्नातक या डिप्लोमा धारक हैं, तो आपके पास रोजगार पाने का मौका है।

दरभंगा जिला नियोजनालय में 30 अक्टूबर को जॉब कैंप लगाया जाएगा। इसमें विभिन्न पदों पर कुल 100 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 17 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मौका

जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक साक्षात्कार होगा। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार, पटना के तत्वावधान में आयोजित इस कैंप में बिजनेस कम्युनिकेशन कंपनी अभ्यर्थियों का चयन करेगी।

इन पदों पर होगी भर्ती

कंपनी की ओर से सरकारी संस्थानों में नियुक्ति के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें वोकेशनल ट्रेनर्स, इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी, मास्टर ट्रेनर, कंप्यूटर प्रशिक्षक और अनुदेशक के पद शामिल हैं। कुल 100 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

जॉब कैंप में शामिल होने के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ), स्नातक और डिप्लोमा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की उम्र 22 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 17 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी

जॉब कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पांच रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य जरूरी प्रमाणपत्रों की छायाप्रति साथ लानी होगी।

नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य

सहायक निदेशक, नियोजन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। जॉब कैंप में भाग लेने के लिए जिला नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। अभ्यर्थी राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल www.ncs.gov.in पर स्वयं या जिला नियोजनालय पहुंचकर निबंधन करा सकते हैं।

पूरी तरह निशुल्क है जॉब कैंप

जॉब कैंप में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय पर जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचें, ताकि साक्षात्कार की प्रक्रिया में शामिल हो सकें।

यह भी पढ़ें- बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने पाठ्यक्रम में किया बड़ा बदलाव, छात्रों को मिलेगा लाभ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।