Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा में दो बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक ने तोड़ा दम, हादसे में मृतकों की संख्या दो हुई

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 04:29 PM (IST)

    Bike Collision Bihar: दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में घायल एक युवक अमित कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे हादसे में मरने ...और पढ़ें

    अमित कुमार। फाइल फोटो

    अमित कुमार। फाइल फोटो

    संवाद सहयोगी, दरभंगा। Darbhanga Road Accident: कमतौल थाना क्षेत्र के गोपालपुर गुमटी के समीप बुधवार शाम हुई दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

    इसके साथ ही इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इलाज के दौरान अमित कुमार की मौत

    मृतक की पहचान मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के बलहा घाट वार्ड संख्या पांच निवासी स्वर्गीय चंद्रदेव सहनी के 20 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है।

    हादसे में गंभीर रूप से घायल अमित का इलाज चल रहा था, लेकिन चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

    इससे पहले दुर्घटना में कमतौल थाना क्षेत्र के रमौल गांव निवासी मो. अनीस के 25 वर्षीय पुत्र मो. अरमान की मौके पर ही मौत हो गई थी।

    Darbhanga news 1

    बाइक छुड़ाने जा रहा था अमित

    मृतक अमित के मौसा कन्हैया सहनी और चाचा सुनील सहनी ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ दरभंगा स्थित एक फाइनेंस कंपनी से जब्त की गई अपनी बाइक छुड़ाने जा रहा था। इसी दौरान गोपालपुर गुमटी के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई।

    स्वजन के अनुसार अमित चेन्नई में कुक का काम करता था। करीब 15 दिन पहले पिता के निधन के बाद वह अंतिम संस्कार और क्रियाकर्म में शामिल होने घर आया था।

    बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुख

    अमित चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत की खबर मिलते ही मां सुनीता देवी गहरे सदमे में चली गईं। स्वजन के अनुसार उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, जिससे पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    हैदराबाद में काम करता था मो. अरमान

    दूसरे मृतक मो. अरमान के स्वजन ने बताया कि वह हैदराबाद में टाइल्स लगाने का काम करता था। मुहर्रम के अवसर पर वह घर आया हुआ था और दरभंगा से लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गया।

    अरमान तीन भाइयों और छह बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार का प्रमुख कमाऊ सदस्य होने के कारण उसकी मौत से स्वजन के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।

    दो घायलों का डीएमसीएच में इलाज जारी

    हादसे में घायल भोला सहनी के पुत्र अर्जुन सहनी (19) और रामाधार सहनी के पुत्र लालू कुमार का इलाज दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    खबरें और भी