यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Darbhanga Lok Sabha Chunav Result : दरभंगा में BJP ने दर्ज की बड़ी जीत, RJD की रणनीति फेल; ये रिकॉर्ड भी बना
Darbhanga Lok Sabha Seat Winner बिहार में दरभंगा लोकसभा सीट पर दूसरी बार भी बड़े अंतर के साथ भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज कर ली। मंगलवार को आए आम च ...और पढ़ें

HighLights
- दूसरी बार भी प्रचंड मतों से गोपालजी ठाकुर हुए विजयी
- शुरू से अंत तक राजद के प्रतिद्वंद्वी ललित यादव पर बनाए रहे बढ़त
प्रिंस कुमार, दरभंगा। Bihar Lok Sabha Chunav Result : दरभंगा लोकसभा से लगातार दूसरी बार भाजपा प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर (Gopal Jee Thakur News) ने जीत दर्ज की। सभी 23 राउंड में बढ़त बनाते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी राजद प्रत्याशी ललित कुमार यादव को एक लाख 78 हजार 156 मतों से पराजित कर दिया।
गोपालजी ठाकुर को पांच लाख 66 हजार 630 मत मिले। जबकि, राजद के प्रत्याशी को तीन लाख 88 हजार 474 मत प्राप्त हुए। तीसरा स्थान नोटा का रहा। नोटा के रूप में 23 हजार 904 मत पड़े।
ठाकुर ने दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की
इसके साथ ही एक साधारण कार्यकर्ता से सांसद तक का सफर तय करने वाले गोपालजी ठाकुर ने दरभंगा लोकसभा सीट से दूसरी सबसे बड़ी जीत अपने नाम दर्ज कर ली है। वहीं, बसपा के दुर्गानंद महावीर नायक, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के किशोर कुमार दास, वाजिब अधिकार पार्टी के रंजीत कुमार राम, जनतंत्र आवाज पार्टी के रजनीश कुमार, मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा के सरोज कुमार के अलावा एक निर्दलीय प्रत्याशी मिथिलेश महतो की भी जमानत जब्त हो गई।
वर्ष 2019 के चुनाव में पहली बार मैदान में उतरे गोपालजी ठाकुर का मुकाबला राजद के दिग्गज नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी से हुआ था। जबकि, इस बार राजद ने चतुराई दिखाते हुए दरभंगा ग्रामीण से छह बार के विधायक रहे ललित कुमार यादव को मैदान में उतारा था।
उनके आते ही उनके समर्थक भाजपा के खिलाफ कई तरह के दावे कर रहे थे। लेकिन सारे दावे कोरे साबित हुए। गोपालजी ठाकुर ने ना केवल अपनी जीत दर्ज की, बल्कि बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर दरभंगा को भाजपा का गढ़ साबित किया।
खबरें और भी
.jpg)
नोटा ने बनाया रिकॉर्ड
दरभंगा लोकसभा चुनाव में लगाता दूसरी बार तीसरे स्थान पर नोटा रहा। पिछले लोकसभा चुनाव में नोटा को 20,468 मत मिले थे। इस बार नोटा का आंकड़ा और भी बढ़ गया। 23,904 मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को नकारते हुए नोटा को चुना है।
लोकसभा चुनाव 2019 एक नजर
1. जीत : गोपाल जी ठाकुर (भाजपा ): 5,86,668 वोट
2. निकटतम प्रतिद्वंद्वी अब्दुल बारी सिद्दीकी (राजद) : 2,79,168 वोट
3. तीसरा स्थान नोटा : 20468 वोट
लोकसभा चुनाव 2014: एक नजर
जीत : . कीर्ति आजाद (भाजपा) : तीन लाख 14 हजार 949 वोट
निकटतम प्रतिद्वंद्वी : मो. अली अशरफ फातमी (राजद) : दो लाख 79 हजार 906 वोट
यह भी पढ़ें
Nitish Kumar PM Modi: ...तो फिर नीतीश-मोदी साथ-साथ, पटना से आ गया मैसेज; NDA अब टेंशन फ्री!
Bihar Politics: सहनी-कुशवाहा के साथ तो 'खेला' हो गया! लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार; अब क्या होगा?