यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर BJP की हुई मीटिंग, सभी नेताओं को समझाया गया पूरा प्लान
बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर भाजपा अभी से ही एक्टिव हो गई है। दरभंगा में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें मंगल प ...और पढ़ें

HighLights
- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की हुई बैठक, बड़े नेताओं ने लिया हिस्सा
- 2025 में हर हालत में बिहार में बड़ी ताकत बनकर सरकार बनाने का आह्वान
- मंगल पांडेय ने कहा कि अब 24 से 48 घंटे में सुलझा लिया जाता है अपराध
जागरण संवाददाता, दरभंगा। बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा एक्टिव हो गई है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह स्वास्थ्य व कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि राज्य में अपराधियों का नेतृत्वकर्ता, भ्रष्टाचार और लोकतंत्र की हत्या करने वाला एक ही नेता है।
उन्होंने कहा कि लालू यादव और उनके परिवार के सदस्य मुख्यमंत्री रहते हुए अपने कार्यालय से संगठित अपराध का काम करते थे। अब कोई अपराध होता है तो 24 से 48 घंटे में सुलझा लिया जाता है।
वे रविवार को दिल्ली मोड़ स्थित जिला कार्यालय में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि 2025 में हर हालत में बिहार में बड़ी ताकत बनकर सरकार बनाना है।
मंगल पांडेय ने क्या कहा?
पांडेय ने कहा कि हमलोग की सोच है जब तक बिहार विकसित नहीं होगा, तबतक भारत विकसित नहीं होगा। इस सोच को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री द्वारा 59,800 करोड़ का अतिरिक्त बजट देकर बिहार के विकास को गति देने का कार्य किया गया है। आज मुफ्त में सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो रही है।
मंत्री ने आगे कहा कि नागरिकों ने तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के फैसले पर गर्व व्यक्त किया जिन्होंने भ्रष्टाचार को हराया, कामकाज को प्राथमिकता दी,भ्रम की राजनीति को नकारा और विश्वास की राजनीति पर जीत की मुहर लगाई है।
खबरें और भी
सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा कि आपलोग के प्रयास से दूसरी बार विजय हासिल हुई है। अब दोगुनी रफ्तार से कार्य को मूर्त रूप देने का कार्य करेंगे। एम्स का कार्य जल्द शुरू होगा।
उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा का निर्माण एवं विस्तार चल रहा है। बाढ़ के समाधान के लिए 12,500 करोड़ का आवंटन बजट में किया गया है जिससे बाढ़ मुक्त मिथिला होगा और चहुमुंखी विकास होगा।
नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है। जब तीसरी बार लगातार देश ने मोदी सरकार को उसके अद्वितीय कार्यों एवं उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए अपना आशीर्वाद दिया है।
किसान और महिलाओं के लिए क्या बोले विधायक?
पूर्व मंत्री सह जाले विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा कि मोदी की गहरी प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि आज गरीब, वंचित, शोषित, पीड़ित, किसान, महिला एवं युवा ने उनके नेतृत्व पर अटूट प्रतिबद्धता दिखाई है तथा देश के लिए उनके सपनों पर भारी विश्वास व्यक्त किया है।
प्रदेश महामंत्री ललन मंडल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता न दिन देखते हैं न रात। इतनी भयंकर गर्मी में दल के हर कार्यकर्ता ने जो पुरुषार्थ व परिश्रम किया है, उसके लिए बधाई के पात्र हैं।
वहीं, अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि सभी बूथ पर संगठन को मजबूत कर जनता के विश्वास पर खरा उतरने का कार्य करेंगे। बैठक की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदे मातरम से हुई।
बैठक में विधायक स्वर्णा सिंह, डॉ. रामचंद्र प्रसाद, पूर्व विधान पार्षद अर्जुन सहनी, जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा,रमेश चौधरी, डॉ.एमके शुक्ला, अभयानंद झा, विजय चौधरी, अंकुर गुप्ता, सपना भारती, बालेंदु झा, पप्पू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें-
Nishant Kumar: राजनीति में आएंगे Nitish Kumar के बेटे? सियासी अटकलों पर निशांत ने खुद तोड़ी चुप्पी