विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घटती नौकरियों के बीच अपनाएं मोमबत्ती बिजनेस, घर बैठे 30 हजार के निवेश से 10000 प्रति माह की कमाई

Published: Fri, 06 Nov 2026 05:45 PM (IST)

Candle Making Business: दरभंगा के कृषि विज्ञान केंद्र जाले में 26 ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को चार दिवसीय मोमबत्ती निर्माण ...और पढ़ें

बहुत कम निवेश में आत्मनिर्भर बनने और बेहतर आय अर्जित करने का अवसर प्रदान करता है।

बहुत कम निवेश में आत्मनिर्भर बनने और बेहतर आय अर्जित करने का अवसर प्रदान करता है।

HighLights

  1. कृषि विज्ञान केंद्र जाले ने चार दिवसीय मोमबत्ती प्रशिक्षण आयोजित किया।

  2. कम निवेश में अधिक मुनाफा देने वाला व्यवसाय है मोमबत्ती निर्माण।

  3. ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के लिए स्वरोजगार का सशक्त माध्यम।

संवाद सहयोगी, जाले (दरभंगा)। Candle Making Training Darbhanga: वर्तमान समय में नौकरी के सिकुड़ते अवसरों के बीच स्वरोजगार ही युवाओं और महिलाओं को जीविकोपार्जन का सबसे मजबूत विकल्प दे रहा है।

ऐसे दौर में मोमबत्ती निर्माण एक ऐसा बेहतरीन जरिया बनकर उभर रहा है, जो बहुत कम निवेश में आत्मनिर्भर बनने और बेहतर आय अर्जित करने का अवसर प्रदान करता है।

इस व्यवसाय की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए शुरुआती दौर में न तो बड़ी जगह की आवश्यकता होती है और न ही अधिक मैनपावर की।

कृषि विज्ञान केंद्र का प्रशिक्षण

इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र जाले में ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए चार दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन प्रतिभागियों के बीच प्रमाण-पत्र वितरण के साथ हुआ। इस दौरान क्षेत्र के 26 युवक-युवतियों को मोमबत्ती बनाने और उसके व्यावसायिक प्रबंधन के व्यावहारिक गुर सिखाए गए।

कम लागत में बड़ा लाभ

केंद्र के अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु शेखर ने बताया कि मोमबत्ती निर्माण बहुत ही कम पूंजी और सीमित संसाधनों के साथ घर से ही शुरू किया जाने वाला एक सुलभ लघु उद्योग है।

यह उद्योग ग्रामीण महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को अपनी आय बढ़ाने और स्वावलंबी बनने का सीधा मंच देता है। कम लागत में तैयार होने वाला यह उत्पाद बाजार में बेहतर रिटर्न देता है।

बाजार में बढ़ती मांग

कार्यक्रम संचालिका डॉ. पूजा कुमारी ने प्रशिक्षणार्थियों को मोमबत्ती निर्माण, रंगों व सुगंधों के सही मिश्रण, आकर्षक डिजाइन और सजावटी दीये तैयार करने की तकनीक बताई।

उन्होंने उत्पाद की बाजार में ब्रांडिंग और बिक्री के तरीके भी साझा किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों, धार्मिक अवसरों और सजावट के लिए डिजाइनर व सेंटेड कैंडल्स की बढ़ती मांग के कारण इसमें काफी संभावनाएं हैं। मौके पर ई. निधि कुमारी, डॉ. चंदन कुमार और केंद्र के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

शुरुआती पूंजी और निवेश

मोमबत्ती का व्यवसाय घरेलू स्तर पर मात्र 5,000 से 10,000 रुपये में सांचों, पैराफिन वैक्स, सूती धागे और खुशबू के साथ आसानी से शुरू हो सकता है।

यदि कोई सेमी-ऑटोमैटिक मशीन और डाई के साथ थोड़ा बड़े पैमाने पर शुरुआत करना चाहता है, तो 35,000 से 50,000 रुपये के शुरुआती निवेश में एक मुकम्मल सेटअप तैयार हो जाता है।

जगह और मैनपावर की जरूरत

इस व्यवसाय के लिए मात्र 100 से 150 वर्ग फीट का एक हवादार कमरा या गैरेज ही काफी होता है, जहां मोम पिघलाने और सुखाने की व्यवस्था की जा सके।

शुरुआती दौर में काम करने के लिए किसी बाहरी कारीगर की जरूरत नहीं पड़ती और केवल 1 व्यक्ति स्वयं पूरे काम को आसानी से संभाल सकता है। काम बढ़ने पर ही 1 से 2 सहायकों की आवश्यकता होती है।

गुणवत्ता और सुरक्षा का ध्यान

व्यवसाय में सफलता के लिए पैराफिन या सोया वैक्स के साथ सही मोटाई के धागे और आकर्षक पैकेजिंग पर ध्यान देना जरूरी होता है।

साथ ही मोम पिघलाते समय अग्निशामक यंत्र जैसी बुनियादी सुरक्षा व्यवस्था और कमरे में सही वेंटिलेशन होना चाहिए। शुरुआत में सादा मोमबत्तियों के बजाय सेंटेड और फैंसी कैंडल्स बनाने पर अधिक ध्यान देना चाहिए क्योंकि इनमें मुनाफा ज्यादा रहता है।

मुनाफा और संभावित आय

साधारण मोमबत्तियों में जहां 20 से 30 प्रतिशत का मुनाफा मार्जिन मिलता है, वहीं डिजाइनर व खुशबूदार मोमबत्तियों पर 40 से 60 प्रतिशत तक का शुद्ध लाभ मिलता है।

यदि कोई व्यक्ति 30,000 से 50,000 रुपये का निवेश कर स्थानीय बाजारों और गिफ्ट शॉप्स में सप्लाई शुरू करता है, तो वह शुरुआत से ही हर महीने 15,000 से 35,000 रुपये तक की कमाई आराम से कर सकता है।

यह भी पढ़ें- मधुमक्खी पालन से बढ़ेगी जामताड़ा के किसानों की आय, कम जमीन और सीमित संसाधनों में बेहतर स्वरोजगार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।