Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मुंबई-दरभंगा स्पाइस जेट की फ्लाइट बोर्डिंग पास जारी करने के बाद हुई रद्द, यात्रियों ने एयरपोर्ट पर किया हंगामा

    By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 03:57 PM (IST)

    Chhath Puja 2023 बिहार में आस्‍था के महापर्व छठ को लेकर यहां के प्रवासी लाेग आने के लिए बेताब हैं। इस बीच अब मुंबई दरभंगा स्पाइस जेट की फ्लाइट (SG 115 ...और पढ़ें

    मुंबई-दरभंगा स्पाइस जेट की फ्लाइट बोर्डिंग पास जारी करने के बाद हुई रद्द। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)
    मुंबई-दरभंगा स्पाइस जेट की फ्लाइट बोर्डिंग पास जारी करने के बाद हुई रद्द। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

    HighLights

    1. खराब मौसम के कारण दरभंगा से मुंबई जाने वाली फ्लाइट को रद्द किया गया।
    2. उड़ान निरस्त होने के चलते कंपनी ने यात्रियों को रिबुकिंग का भी विकल्प दिया था।

    जागरण संवाददाता, दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट से शुक्रवार को मुंबई जाने वाली एयरलाइंस स्पाइसजेट की फ्लाइट रद्द रहने से पूरे दिन यात्री परेशान रहे। स्पाइसजेट की उड़ान एसजी 116 अपने निर्धारित समय 4:30 बजे मुंबई के लिए उड़ान नहीं भर सकी। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

    एयरलाइंस कंपनी की ओर से बुकिंग करवा चुके लगभग 160 यात्रियों को चार बसों से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दरभंगा एयरपोर्ट से पटना भेजा गया। वहां से रात्रि के सवा आठ बजे वाली फ्लाइट से सभी को मुंबई भेजने की बात कही गई।

    एयरलाइंस कंपनी  करेगी ये व्‍यवस्‍था

    बताया गया कि सभी यात्रियों को बस से दरभंगा से पटना भेजने का किराया, भोजन आदि की व्यवस्था एयरलाइंस कंपनी द्वारा भुगतान किया जाएगा। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम के कारण दरभंगा से मुंबई जाने वाली फ्लाइट को रद्द किया गया।

    बता दें कि शुक्रवार को ही 3:55 बजे मुंबई से दरभंगा पहुंचने वाली फ्लाइट संख्या एसजी-115 मुंबई-दरभंगा को भी मुंबई से रद्द कर दिया गया। इसके लगभग 180 यात्री को भी सीधे दरभंगा की जगह पटना उतारने की बात कही गई।

    खबरें और भी

    उड़ान निरस्त होने के चलते कंपनी ने यात्रियों को रिबुकिंग का भी विकल्प दिया था। कंपनी इससे पहले भी कई बार अपनी उड़ानों को निरस्त कर चुकी है।

    छठ पूजा को लेकर हाई अलर्ट, अतिरिक्त पुलिस बल की होगी तैनाती

    दरभंगा पुलिस और जिला प्रशासन छठ पूजा को लेकर हाई अलर्ट पर है। संवेदनशील जिलों में दरभंगा के शामिल होने के कारण पुलिस मुख्यालय की विशेष नजर है। जिले के संवेदनशील क्षेत्र को चिन्हित कर लिया गया है, जहां पूर्व में किसी तरह की घटनाएं हुई है उस पर विशेष नजर रखी जा रही है।

    पूर्व के आरोपितों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस पदाधिकारियों व पुलिसकर्मियों के छुट्टि‍यां रद्द्द कर दी गई हैं। डीएम और एसएसपी ने शांतिपूर्वक छठ को संपन्न कराने के लिए संयुक्त आदेश जारी कर दिया है।

    यह भी पढ़ें - Betitah News: लंदन से छठ करने बिहार आईं रेडियो जॉकी चंदा झा, खुद को घर आने से रोक नहीं सकीं

    यह भी पढ़ें - छठ पर औरंगाबाद के देव की तरह गोड़सरा सूर्य सरोवर की महत्‍ता बढ़ी, यूपी से भी बड़ी संख्‍या में आते हैं श्रद्द्धालु