विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM नीतीश कुमार ने दरभंगा को दी विकास कार्यों की सौगात, किया इन योजनाओं का उद्घाटन

Published: Sat, 11 Jan 2025 04:12 PM (IST)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा में वृहद आश्रय का निरीक्षण एवं उद्घाटन किया। उन्होंने जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं ...और पढ़ें

सीएम नीतीश कुमार ने किया वृहद आश्रय स्थल का लोकार्पण
सीएम नीतीश कुमार ने किया वृहद आश्रय स्थल का लोकार्पण

HighLights

  1. दरभंगा से CM नीतीश कुमार ने की प्रगति यात्रा की शुरुआत
  2. CM नीतीश कुमार ने किया वृहद आश्रय स्थल के लोकार्पण

जागरण संवाददाता, दरभंगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के क्रम में आज दरभंगा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दरभंगा जिले के वृहद आश्रय का निरीक्षण एवं उद्घाटन किया। साथ ही दरभंगा की आम जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और उनके निराकरण के निर्देश दिए।

प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने जिले को कई अन्य योजनाओं की भी सौगात दी।

सीएम नीतीश कुमार ने वृहद आश्रय स्थल का लोकार्पण कर अपने प्रगति यात्रा का उन्होंने शुभारंभ किया। इससे पूर्व उन्होंने वृहद आश्रय सथल का निरीक्षण कर अवलोकन किया।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सीएम के आगमन को देखते हुए हेलीपैड से लेकर दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था सख्त नजर आई।

सीएम भराठी से सीघे सड़क मार्ग से सिमरी के चंसार पोखर और सिमरी पंचायत सरकार भवन के लिए रवाना हो गए। वृहद आश्रय स्थल के उद्घाटन के बाद सीएम चंसार पोखर में मत्स्य विपणन कीट का वितरण करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्यों से भी मिलेंगे।

  • इसके बाद पंचायत सरकार भवन के परिसर में सात निश्चय संबंधी विभिन्न योजनाओं का अवलोकन एवं निरीक्षण करेंगे।
  • इसके बाद मध्य विद्यालय सिमरी में नवनिर्मित कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय का लोकार्पण करेंगे।
  • उसी परिसर में नवनिर्मित पोषण वाटिका का जायजा लेंगे।
  • यहां के बाद सिमरी उच्च विद्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • उच्च विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय अन्य विभागीय योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास, उद्घाटन और विभिन्न विभागीय स्टाल का निरीक्षण करेंगे।
  • कल्याणकारी योजनाओं के लाभ का वितरण होगा।

मुख्यमंत्री मनरेगा से निर्मित खेल मैदान का उद्घाटन भी करेंगे। यहां मुख्यमंत्री जीविका दीदी, टोला सेवक और विकास मित्र आदि से मुलाकात करने उपरांत दिल्ली मोड़, हराही पोखर, दोनार, एसएसपी कार्यालय और समाहरणालय के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान कर जाएंगे।

वृहद आश्रय स्थल के लोकार्पण और निरीक्षण के बाद सीएम नीतीश कुमार सिमरी के चंसार पोखर के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए।

गौरव सिन्हा ने सीएम की विकास यात्रा को सराहा

गौरव सिन्हा ने कहा प्रगति यात्रा बिहार के विकास की इबारत है। इस यात्रा का मुख्यमंत्री का मकसद है कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के आखिरी पायदान तक पहुंच पाए या फिर अन्य जरूरतों को लोगों से जानकारी लेकर उसे पूरा कर रहे है।

यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय मांगों को केंद्रित करते हुए घोषणाएं करते हैं और उसको पूरा करने के लिए कैबिनेट की बैठक में पूरा किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार की भी सूरत बदल रही है। गांव-घर में कितनी खुशहाली देखने को मिल रही है। जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम के अंतर्गत अब तालाब न सिर्फ सुरक्षित और संरक्षित हो रहे हैं बल्कि तरह-तरह की गतिविधियां भी हो रही हैं।

तालाब को पुनर्स्थापित किया जाता है तो पूरा पर्यावरण सुरक्षित होता है। पर्यावरण सुरक्षित होता है तो मानव जीवन सुरक्षित होता है। वहीं महिला सशक्तीकरण पर उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए जो काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया किया है उसकी चर्चा सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें

Tejashwi Yadav: नीतीश कुमार के लिए ये क्या बोल गए तेजस्वी? लालू यादव की उम्मीद पर फेरा पानी

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने अनशन तोड़ने से किया इनकार, अब जनसुराज ने चुना आखिरी रास्ता


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।