विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा एम्स निर्माण की बाधा होगी दूर, मिट्टी भराई के लिए खनन योजना तैयार करने का निर्देश

Published: Sat, 22 Aug 2026 05:44 PM (IST)

Darbhanga Aiims Construction: दरभंगा एम्स निर्माण में मिट्टी भराई के कार्य को गति देने के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने ...और पढ़ें

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दिया निर्देश।

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दिया निर्देश।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। Darbhanga Aiims Construction: एम्स निर्माण परियोजना में मिट्टी भराई कार्य को गति देने के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अधिकारियों को खनन योजना तैयार करने का सख्त निर्देश दिया है।

समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिले की विभिन्न नदियों में जमा सिल्ट, गाद और बालू के वैज्ञानिक सर्वेक्षण पर विस्तार से चर्चा की गई।

डीएम ने स्पष्ट किया कि एम्स निर्माण स्थल पर भराव के लिए आवश्यक सामग्री की उपलब्धता नियमानुसार सुनिश्चित की जाए।

खनन योजना की तैयारी

जिलाधिकारी ने संवेदक को निर्देश दिया कि नदियों से गाद व सिल्ट निकालने के लिए वैधानिक खनन योजना तैयार की जाए। इस योजना को जिला खनिज विकास पदाधिकारी से अनुमोदित कराने के उपरांत केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से अनापत्ति प्राप्त की जाएगी। सभी कानूनी व पर्यावरणीय प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के बाद ही स्थल पर कार्य शुरू किया जाएगा।

विभागों में समन्वय जरूरी

खनिज विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी को संबंधित तकनीकी विभागों और अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर प्रक्रिया तेज करने को कहा गया है।

बैठक में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दरभंगा तथा प्रमंडल-एक के अभियंताओं ने नदियों में चिह्नित गाद एवं सिल्ट की वर्तमान स्थिति का ब्योरा प्रस्तुत किया। डीएम ने उपलब्ध सामग्री का सटीक तकनीकी आकलन कर शीघ्र अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।