यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दरभंगा से मुंबई और दिल्ली समेत 5 शहरों की फ्लाइट कैंसिल, एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा
खराब मौसम के कारण दरभंगा एयरपोर्ट से मुंबई दिल्ली कोलकाता बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए 14 विमानों का आवागमन नहीं हो सका। यात्रियों को काफी परेशानी का स ...और पढ़ें

HighLights
- दरभंगा एयरपोर्ट से सभी 14 उड़ानें रद
- दरभंगा से मुंबई-दिल्ली नहीं जा सकी फ्लाइट
- यात्रियों ने दरभंगा एयरपोर्ट पर किया हंगामा
संवाद सहयोगी, दरभंगा। खराब मौसम का प्रभाव सोमवार को दरभंगा एयरपोर्ट की उड़ान सेवा पर पड़ा। दरभंगा से मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद के बीच 14 विमानों का आवागमन नहीं हो सका। घने कुहासे के बीच छोटे-छोटे बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर 10 बजे तक दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट पकड़ने के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच गए थे।
11 बजे मुंबई की फ्लाइट अचानक रद करने की घोषणा किए जाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। दोपहर 12 बजे इंडिगो और स्पाइसजेट कंपनी की सभी फ्लाइटें रद कर दी गईं। इसके बाद नाराज यात्रियों ने विमान कंपनी की सेवा के खिलाफ करीब 30 मिनट तक नाराजगी जताई।

दरभंगा: फ्लाइट रद होने के बाद एयरपोर्ट से बाहर निकलते यात्री।
पटना एयरपोर्ट से लेनी पड़ी फ्लाइट
कोई विकल्प नहीं दिखने के बाद सभी निराश होकर वापस घर की ओर लौटने लगे। इमरजेंसी में फ्लाइट पकड़ने पहुंचे कुछ यात्री आनन-फानन में पटना एयरपोर्ट से टिकट बुक कराकर रवाना हो गए।
अचानक रद हो गई फ्लाइट
दरभंगा से मुंबई की फ्लाइट पकड़ने पहुंचे जिले के सुपौल निवासी अनुराग ठाकुर ने बताया कि 10 बजे एयरपोर्ट पहुंच गए थे। 11 बजे अचानक विमान कंपनी के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि फ्लाइट रद कर दी गई है। रविवार को आठ हजार में टिकट बुक कराया था। अब पटना एयरपोर्ट से 10 हजार में टिकट लेकर जाना पड़ रहा है।
समस्तीपुर जिले के करक निवासी नसीम साह ने बताया अचानक फ्लाइट रद कर दिए जाने के कारण हल्ला मचाया गया।
दरभंगा से कोलकाता की फ्लाइट पकड़ने पहुंचे वैशाली जिले के निवासी आकाश कुमार, अभिषेक आनंद और सरोज कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह 10 बजे हमलोगों को कोलकाता में क्रिकेट शो में भाग लेना था। अचानक 12 बजे इंडिगो की सभी फ्लाइट रद हो गई। इस वजह से हमलोग का शो प्रभावित हो गया। कोई विकल्प नहीं दिखने के बाद अब यहां से वापस घर लौटना पड़ रहा है।