विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-मुंबई की फ्लाइट रद, दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को लौटना पड़ा वापस

Updated: Mon, 24 Aug 2026 05:45 PM (IST)

दरभंगा एयरपोर्ट से सोमवार को दिल्ली और मुंबई के लिए स्पाइसजेट की उड़ानें रद रहीं, जिससे एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को वापस लौटना पड़ा। सोमवार को केवल छह विमानों का आवागमन हुआ, अकासा की उड़ानें समय से पहले आईं जबकि इंडिगो की फ्लाइट देरी से पहुंची।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. सोमवार को दरभंगा से दिल्ली-मुंबई की उड़ानें रद रहीं।

  2. करीब 15-20 यात्री एयरपोर्ट पहुंचकर वापस लौटे।

  3. अकासा की उड़ानें समय से पहले, इंडिगो की देरी से।

संवाद सहयोगी, दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट से सोमवार को दिल्ली और मुंबई के लिए संचालित होने वाली स्पाइसजेट की उड़ानें निर्धारित शेड्यूल में रद रहीं। विमानन कंपनी ने यात्रियों को फ्लाइट रद होने की सूचना पहले ही दे दी थी।

इसके बावजूद दिल्ली और दरभंगा के बीच स्पाइसजेट की उड़ान से सफर करने वाले करीब 15 से 20 यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए। फ्लाइट रद होने की जानकारी मिलने के बाद उन्हें वापस घर लौटना पड़ा।

सोमवार को छह विमानों का ही आवागमन

सोमवार को दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली और बेंगलुरु के बीच महज छह विमानों का आवागमन हुआ। अन्य शहरों के लिए कोई उड़ान उपलब्ध नहीं रही। इस कारण एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग और टेकआफ के साथ यात्रियों की आवाजाही भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही।

समय से पहले पहुंचीं अकासा की उड़ानें

दिल्ली से दरभंगा आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय सुबह 10:55 बजे से 28 मिनट पहले एयरपोर्ट पहुंच गई। वहीं, बेंगलुरु से दरभंगा आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी 1513 भी निर्धारित समय दोपहर 12:10 बजे से 15 मिनट पहले पहुंची।

इंडिगो की उड़ान में 70 मिनट की देरी

दिल्ली से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय दोपहर तीन बजे की जगह करीब एक घंटा 10 मिनट विलंब से शाम 4:10 बजे दरभंगा पहुंची। उड़ानों की संख्या कम रहने से एयरपोर्ट पर यात्रियों की चहल-पहल भी अपेक्षाकृत कम रही। सोमवार को एयरपोर्ट पर दिनभर उड़ानों के सीमित संचालन का असर यात्रियों की संख्या पर साफ दिखाई दिया।