Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कुछ दे दीजिए, मामला यहीं निपट जाएगा' दरभंगा में प्रभारी बीईओ पर शिक्षकों का गंभीर आरोप

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 04:36 PM (GMT+05:30)

    दरभंगा के अलीनगर प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो. मसलेहुद्दीन पर शिक्षकों से अवैध वसूली और धमकाने का गंभीर आरोप लगा है। डीएम ने इन आरोपों की जांच क ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    संवाद सहयोगी, दरभंगा । अलीनगर के प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो. मसलेहुद्दीन निरीक्षण के नाम पर शिक्षकों को धमकाना,फिर अपने बिचौलिए के माध्यम से सब प्रबंधन कर देने के गंभीर आरोपों में फंस गए हैं। उनके ऐसे ही दर्जनों कृत्यों के खिलाफ डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।

    प्रखंड 20 सूत्री के अध्यक्ष सह प्रखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राम साफी ने डीएम सहित शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर बीईओ के शिक्षकों से अवैध वसूली , अमर्यादित भाषा और उच्च पदाधिकारियों के प्रति गलत शब्द के उपयोग सहित अन्य कारनामे से अवगत कराते हुए उन्हें प्रभार मुक्त कर जांच के बाद दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

    इसके अलावा दर्जनों शिक्षकों ने अलग से डीईओ सहित अन्य पदाधिकारी को आवेदन देकर मोर्चा खोल दिया है। अलग-अलग शिकायतों में कहा गया है कि मसलेहुद्दीन जब से बीईओ के प्रभार में आए हैं, विद्यालयों के निरीक्षण को धंधा बना दिए हैं। पहले निरीक्षण करते हैं।

    सबसे पहले शिक्षक उपस्थिति पुस्तिका देख भौतिक सत्यापन करते हैं। कोई शिक्षक वर्ग में भी है तो उसकी उपस्थिति काट देना आम बात है। फिर दो दिन बाद स्पष्टीकरण आता है। नियमानुसार निरीक्षण प्रतिवेदन तत्क्षण पोर्टल पर अपलोड किया जाना है।

    खबरें और भी

    लेकिन इसका अनुपालन नहीं कर निरीक्षण को उच्च पदाधिकारियों से गोपनीय रखा जाता है। दो दिनों बाद बीईओ का बिचौलिए संबंधित शिक्षक से संपर्क कर उन्हें बहलाते हैं कि अगर मामला ऊपर चला गया तो लंबे चक्कर में फंस जाइएगा। अगर कुछ दीजिए तो प्रखंड स्तर पर ही मामला सुलझा दिया जाएगा।

    बीईओ ने अपने संक्षिप्त कार्यकाल में सैकड़ों स्पष्टीकरण निकाले हैं , लेकिन कार्रवाई एक में भी नहीं होना इस बात का प्रमाण है कि वह केवल शिक्षकों को भयभीत कर उनका आर्थिक शोषण करने के लिए विद्यालय जाते हैं।

    बीस सूत्री अध्यक्ष ने यह भी पत्र में लिखा है कि बीईओ शिक्षकों के साथ अमर्यादित भाषा का उपयोग करते हुए धमकाते हैं कि मेरे विरुद्ध कुछ भी कर लीजिए ,कुछ नहीं होने वाला। डीएम की इच्छा के विरुद्ध यहां प्रभार में हूं। मेरा कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता।

    हमारा प्रयास है कि गरीब बच्चों को जो अधिकार सरकार दे रही है,वह उसे दिलाया जाए। इसके लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। बच्चों का अधिकार हड़पने वालों को यह नहीं पच रहा ,वहीं साजिश रच रहे हैं।

    --मो. मसलेहुद्दीन, प्रभारी बीईओ,अलीनगर।

    अलीनगर बीईओ के खिलाफ शिक्षकों की शिकायत और डीएम की जांच के आदेश प्राप्त हुए हैं। जांच के ढंग और कार्रवाई पर निर्णय लिया जा रहा है।

    --विद्यानंद ठाकुर,डीईओ, दरभंगा।

    बिचौलिए के माध्यम से सब प्रबंधन कर देने के गंभीर आरोपों में फंस गए

    -

    दर्जनों शिक्षकों ने अलग से डीईओ सहित अन्य पदाधिकारी को आवेदन देकर मोर्चा खोल दिया