Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा में दहेज के लिए मार डाला या 'जहर खुद खाया' दरभंगा में शाहीना की मौत पर सवाल

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 04:39 PM (IST)

    दरभंगा में एक विवाहिता शाहीना खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि ...और पढ़ें

    डीएमसीएच पोस्टमार्टम परिसर में सास से बात करते मृत शाहीन के मामा। जागरण।

    डीएमसीएच पोस्टमार्टम परिसर में सास से बात करते मृत शाहीन के मामा। जागरण।

    संवाद सहयोगी, दरभंगा। संदिग्ध स्थिति में एक विवाहिता की मौत डीएमसीएच में उपचार के दौरान सोमवार की देर रात हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग पुलिस के साथ पहुंचे और दहेज प्रताड़ना में हत्या का आरोप लगाने लगे।

    जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका जाले थाना क्षेत्र के सोतिया ककरहिया वार्ड नंबर आठ निवासी मो. आलमगीर की पत्नी शाहीना खातून (29) है।

    डीएमसीएच पोस्टमार्टम हाउस में विवाहिता शाहीना के मामा और जीजा घटना की सही से जानकारी नहीं देने का आरोप लगाकर सास पर भड़क उठे। उन्होंने सास को जमकर कोसा।

    बताया कि पति के परदेस में रहने के चलते शाहीना ही सास के साथ रहकर देखभाल करती थी। इसके बावजूद सास की बहू से नहीं बनती थी और वह दहेज के लिए प्रताड़ित करती थी।

    18 जुलाई को अपनी बेटी की शादी के बाद सास दहेज का पैसा देने के लिए बहू शाहीना पर दबाव बना रही थी। मां के कहने पर ही परदेस से आने के बाद आलमगीर ने पत्नी को पीटा। इसके बाद उसकी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है।

    हंसी-मजाक पर भड़का पति 

    वहीं सास नबूदा खातून ने बताया कि 18 जुलाई को बेटी की शादी हुई है। इसे लेकर पूरा परिवार जुटा था। शादी के दौरान कई देवर शाहीना से हंसी-मजाक कर रहे थे। इसे देखकर पति आलमगीर भड़ककर पत्नी को भला-बुरा कहने लगा और एकाध थप्पड़ जड़ दिया।

    इस पर तैश में आकर सोमवार की सुबह शाहीना ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। कमरे में शाहीना अपनी बड़ी बहन के साथ थी और उसने शाहीना के उल्टी करने पर शोर मचाया तब जानकारी मिली। इसके बाद स्वजन गांव में ही एक ग्रामीण चिकित्सक से उपचार कराने लगे।

    खबरें और भी

    देर शाम जब विवाहिता की स्थिति अधिक गंभीर हो गई तब उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर उसके मायके सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 निवासी मामा मो. फिरोज ने कमतौल पुलिस को घटना की सूचना देकर डीएमसीएच बुलाया।

    फिर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने फर्दबयान के आधार पर पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन के हवाले कर दिया। पोस्टमार्टम परिसर में मामा ने बताया कि वर्ष 2015 में शादी होने के बाद शाहीना ससुराल में रहने लगी और पति सूरत में मजदूरी करने लगा।

    इस बीच वर्ष 2023 में पति-पत्नी में विवाद हुआ। जिसके बाद शाहीना मायके में रहकर झाड़ू-पोछा लगाने का कार्य करने लगी। फिर नवंबर 2025 में पति से समझौते के बाद शाहीना वापस ससुराल में रह रही थी।

    आरोप लगाया कि शाहीना को कोई संतान नहीं हो रहा था। इसके लिए पति बराबर उसे कोसता और झगड़ा करता था। जहरीला पदार्थ शाहीना ने खुद खाया या उसे जबरन खिलाया गया। इसके बारे नहीं जानते हैं। पुलिस छानबीन करेगी तभी घटना की सच्चाई सामने आएगी।