दरभंगा में घरेलू विवाद में खून-खराबा, छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से किया हमला, भाभी की मौत, भैया रेफर
Bihar Crime : दरभंगा के समधपुरा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते छोटे भाई खुशीकांत झा ने अपने बड़े भाई ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
संवाद सहयोगी, बहेड़ी/दरभंगा । बहेड़ी थानाक्षेत्र के समधपुरा के आधारपुर गांव में शनिवार को छोटे भाई ने अपने भैया और भाभी पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। इसमें घटना स्थल पर ही भाभी की मौत हो गई। जबकि, बड़े भैया को डीएमसीएच से रेफर दिया गया है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित छोटे भाई को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त खून लगे कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया है। बताया जाता है कि वारदात को अंजाम देकर आरोपित अपने स्कूटर से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने लहेरियासराय से दबोच लिया। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि हेमकांत झा (61) और उनकी पत्नी सरिता देवी (57) शनिवार को अपने पुत्र के घर दिल्ली से आए थे। इस बीच शनिवार को हेमकांत को छोटे भाई खुशीकांत झा से पारिवारिक विवाद को लेकर झंझट हो गया।
इसमें हेमकांत झा की पत्नी सरिता देवी (57) बीच बचाव करने पहुंची। इसी बीच खुशीकांत झा ने अपने भैया और भाभी पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। जिसमें मौके पर ही सरिता की मौत हो गई। जबकि, हेमकांत को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच से रेफर कर दिया गया।
हालांकि, उन्हें पटना की जगह दरभंगा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही है।
आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई चल रही है। उसे एफएसएल की टीम पहुंचकर साक्ष्य को सुरक्षित किया। वहीं बेनीपुर एसडीपीओ वासुकीनाथ झा घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की।
उन्होंने कार्रवाई को लेकर थानाध्यक्ष को कई निर्देश दिए। उधर, घटना की जानकारी मृतक के दोनों पुत्रों को दी गई है। एक राहुल कुमार सिक्कम में केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक है, जबकि दूसरे पुत्र अभिषेक कुमार झा दिल्ली में चार्टर एकाउंटेंट है।
-------------
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।