विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में किसानों को खाद-बीज से लेकर जमीन के कागजात तक की चिंता, सज्जन राय बने अध्यक्ष

Published: Wed, 21 Oct 2026 03:07 PM (IST)

कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में किसान सभा की नई अंचल कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सज्जन राय को सर्वसम्मति से ...और पढ़ें

दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में कमेटी गठन के दौरान सदस्य। जागरण

दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में कमेटी गठन के दौरान सदस्य। जागरण

HighLights

  1. कुशेश्वरस्थान पूर्वी में नई किसान सभा कमेटी गठित।

  2. सज्जन राय सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए।

  3. किसानों ने बाढ़, रबी फसल, जमीन कागजात पर चिंता जताई।

संवाद सहयोगी, कुशेश्वरस्थान (दरभंगा)। बाढ़ के बाद खेतों में जमा पानी, रबी की खेती की तैयारी और जमीन के कागजात में गड़बड़ी। किसानों के सामने खड़ी इन समस्याओं को दूर करने की मांग के बीच कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में किसान सभा की नई अंचल कमेटी का गठन किया गया।

धोबलिया स्थित कबीर सिमान चौक पर आयोजित सम्मेलन में सज्जन राय को सर्वसम्मति से किसान सभा का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन में किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए आवाज उठाने का संकल्प लिया गया।

सर्वसम्मति से चुनी गई अंचल कमेटी

संगठन नेता सज्जन राय की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में नई कमेटी का चुनाव किया गया। इसमें सज्जन राय को अध्यक्ष, रघुनी मुखिया को उपाध्यक्ष, देवन साह को सचिव तथा राजू रमण भारती और सत्यनारायण राय को संयुक्त सचिव चुना गया।

खाद-बीज उचित मूल्य पर देने की मांग

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सज्जन राय ने किसानों को समय पर खाद, बीज और कीटनाशक दवाएं उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कृषि कार्यों में किसानों को जरूरी संसाधन समय पर मिलना चाहिए, ताकि खेती प्रभावित न हो। उन्होंने एक पंचायत को दूसरी पंचायत से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण कराने की भी मांग उठाई।

जमीन के कागजात की त्रुटियां दूर करने पर जोर

सम्मेलन में किसानों की जमीन से जुड़ी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। परिमार्जन, दाखिल-खारिज और जमाबंदी में दर्ज त्रुटियों को दूर करने तथा लगान रसीद को अद्यतन करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि जमीन के अभिलेखों में गड़बड़ी के कारण किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जलजमाव से रबी की खेती पर संकट

किसान सभा के जिला मंत्री रामसागर पासवान ने कुशेश्वरस्थान पूर्वी और पश्चिमी प्रखंड में बाढ़ के बाद खेतों में जलजमाव की समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि खेतों में पानी जमा रहने से रबी की फसल की तैयारी में किसानों को कठिनाइयां हो रही हैं। उन्होंने फुहिया स्थित स्लुईस गेट के सभी फाटकों को खोलने की मांग की, ताकि खेतों से पानी की निकासी हो सके और किसान समय पर रबी की खेती शुरू कर सकें।

सम्मेलन में जुटे किसान सभा के कार्यकर्ता

कार्यक्रम में ललितेश्वर पासवान, मनोहर कुमार रजक, बचन देव साह, शिवकुमार राय, राम सकल राय, अशोक राय, श्री राम चौपाल, लक्ष्मण सदा, रामदेव साह, संदीप कुमार, विद्यासागर सदा और राजकिशोर राय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- पढ़ाई के साथ खेल में भी बनाएंगे पहचान, दरभंगा के स्कूली बच्चों को मिलेगा आगे बढ़ने का मौका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।